उत्साह . िजले में होली मिलन समारोहों की रही धूम
शहर ही नहीं प्रखंडों में भी होली के पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को िमला. कई प्रखंडों में लोगों ने फगुआ गाया तो कहीं गुलाल लगा कर एक-दूसरे को बधाई दी.
बेतिया : नगर में शनिवार को विभिन्नसंगठनों एवं कार्यालयों में होली मिलन समारोह की धूम रही. इस दौरान चुटकुलें और कविता व सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से श्रोताओं काे गुदगुदाया.
जिला चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से चित्रगुप्त मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जहां सचिव राकेश शरण उर्फ पुन्नु श्रीवास्तव के नेतृत्व में देर शाम तक होली गीतों का आनंद लोग उठाते रहे. मौके पर संदीप श्रीवास्तव, लालबाबू श्रीवास्तव,निर्भय कुमार , निखिल कुमार, जे पी श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव आदि भी मौजूद थे. वहीं जिला राजद कार्यालय में युवा राजद की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर इफ्तेखार अहमद उर्फ मुन्ना त्यागी, इंद्रजीतयादव, प्रभु यादव रवि सर्राफ, प्रिंस सिंह यादव, मुन्ना यादव सैयद शकील अहमद आदि मौजूद रहे.
विधायक मदन मोहन तिवारी के आवास पर भी होली मिलन सह सामूहिक भोज का आयोजन किया गया. जिसमें विधायक मदन मोहन तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने सभी को आपसी सौहार्द के बीच होली मनाने का आहृवान किया. मौके पर नंदकिशोरचौधरी, मुन्ना त्यागी, देवेश त्रिपाठी, दिलावर राममनोहर राव आदि मौजूद थे. इधर जिला परिषद अध्यक्ष शैलेंद्र गढ़वाल के आवास पर भी दिनभर सामूहिक भोज सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. वहीं वाणिज्य कर कार्यालय में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.
जिसमें सभी कर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी. जबकि आम आदमी पार्टी कार्यालय में जिला संयोजक अरुण कुमार शर्मा के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें पंजाब में आमआदमी पार्टी को मिली सफलता पर हर्ष भी व्यक्त किया गया. मौके पर विजय उपाध्याय, स्वतंत्रगुप्ता, बृजेश कुमार, ललन राय, नवीन कुमार, डाॅ अमीर आलम, अली इमाम, आजाद हुसैन, अजय कुमार, शमशाद अली आदि भी मौजूद रहे.
लोगों ने दी पर्व की शुभकामना, बांटी िमठाई
