बथवरिया : बथवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है.
लड़की की मां मु.सुधा देवी के आवेदन पर गरीब शाही गांव के सात लोगों पर लड़की के अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी में नरेश यादव,जमादार यादव,धुनिया देवी,शंकर यादव,आरती देवी,सोनू कुमार,नीरज साह को आरोपित किया गया है.
वहीं पुलिस मामले के जांच में जुटी है.उक्त आवेदन में अनुसार मु.सुधा देवी ने लिखा है कि 5 मार्च 2017 की सुबह करीब 4 बजे अपनी पुत्री के साथ शौच के लिए गांव की पूरब सरेह में गयी थी.वहीं पहले से घात लगाकर बैठे सात लोगों ने उसकी पुत्री को पकड़कर पूरब की ओर लेकर चले गये.थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
