कार्रवाई़ होली को लेकर पुिलस ने चलाया अभियान
बेतिया : शहर के जगजीवन नगर के समीप दो बोतल विदेशी शराब के साथ पुलिस ने धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाज बसवरिया के दारोगा टोला मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश बताया गया है.
नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि शराब के धंधेबाज ने गश्ती दल को देखा, तो भगाने लगा. जब गश्ती दल के पदाधिकारी दारोगा म. जफरूद्दीन ने उसका पीछा कर पकड़ लिया. झोला में छिपाकर ले जा रहे दो बोलत शराब को जब्त कर लिया. धंधेबाज के खिलाफ नयी उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.
उधर मझौलिया पुलिस ने बखरिया धांगडटोली में छापेमारी कर 9 लीटर चुलाही शराब के साथ पांच धंधेबाजों को गिरफ्तार कर ली. मझौलिया थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कार्रवाई की गयी है. छापेमारी के दौरान बखरिया के मनोहर धांगड़, रमेश धांगड़,कृष्णा धांगड़, लाल सरैया के शेख मनौवर व सुगौली बाजार के उमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से नौ लीटर चुलाई शराब जब्त की गयी है.
भेजा न्यायिक हिरासत में :
सभी को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. छापेमारी दल में दारोगा सुरेश प्रसाद चौधरी, अश्वनी कुमार, निर्मल कुमार, जामदार सुनील कुमार सिंह व पुलिस जवान शामिल रहे.
