चार लीटर शराब के साथ पकड़ाया

नरकटियागंज : होली पर्व को लेकर रेल एसपी के निर्देश पर डीएसपी रामाकांत उपाध्याय के नेतृत्व में रविवार को कई ट्रेनों में सर्च अभियान चलाया गया. जांच अभियान नरकटियागंज से वाल्मीकिनगर तक चलाया गया है. इस दौरान सवारी गाड़ी से रेल पुलिस ने दो बोतल शराब बरामद किया है. इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी ने […]

नरकटियागंज : होली पर्व को लेकर रेल एसपी के निर्देश पर डीएसपी रामाकांत उपाध्याय के नेतृत्व में रविवार को कई ट्रेनों में सर्च अभियान चलाया गया. जांच अभियान नरकटियागंज से वाल्मीकिनगर तक चलाया गया है. इस दौरान सवारी गाड़ी से रेल पुलिस ने दो बोतल शराब बरामद किया है. इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि जांच अभियान के दौरान गोरखपुर से आने वाली सवारी गाड़ी के एक बोगी में लावारिस स्थिति में एक बैग को जवानों ने देखा.

जांच में उसमें से दो बोतल शराब को बरामद कर जब्त किया गया है. उन्होंने रेल यात्रियों से अनुरोध किया कि यात्रा के दौरान लावारिस वस्तु या किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर इसकी सूचना तुरंत रेल पुलिस को दे. रेल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए सर्च अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा. थानाध्यक्ष ने यात्रियों से अनुरोध किया कि यात्रा के दौरान किसी भी अपरिचित व्यक्ति से अपना मेलजोल न बढ़ावें. किसी भी अपरिचित के द्वारा दिए गए खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करें. जांच दल में एसआइ पंकज कुमार, एएसआइ संजीव कुमार, अमरजीत कुमार, इंतजार आलम, मुकेश कुमार, अजय कुमा आदि शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >