मैडम! घर के बच्चों को ऐसे ही खाना खिलाती हैं क्या?

बैरिया : स्थानीय प्रखंड प्रमुख मधुसूदन तिवारी शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान खासा सख्त दिखे. अभिलेखा, कक्षा व एमडीएम का बारीकी से जायजा तथा कमियां मिलने पर उसे तत्काल सुधार के निर्देश दिये. खामियों पर क्लास भी लगायी. निरीक्षण के दौरान कूड़े-कचरे के पास बच्चों को बैठकर एमडीएम खाता देख वह बिफर […]

बैरिया : स्थानीय प्रखंड प्रमुख मधुसूदन तिवारी शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान खासा सख्त दिखे. अभिलेखा, कक्षा व एमडीएम का बारीकी से जायजा तथा कमियां मिलने पर उसे तत्काल सुधार के निर्देश दिये.
खामियों पर क्लास भी लगायी. निरीक्षण के दौरान कूड़े-कचरे के पास बच्चों को बैठकर एमडीएम खाता देख वह बिफर पड़े. कड़े लहजे में दो टूक कहा कि मैडम जी, आप अपने घर में बच्चों को भी ऐसे ही खाना खिलाती हैं क्या? इसमें सुधार लाइये. यह ठीक नहीं है. प्रमुख श्री तिवारी प्रखंड के राजकीय प्राथमिक मध्य विद्यालय बनरही व राजकीय विद्यालय बबन मिश्र के टोला का निरीक्षण करने पहुंचे थे. पहले उन्होंने बनरही स्कूल का जायजा लिया. यहां विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति पंजी देखी.
दस % ही उपस्थित थे बच्चे, कई थे गायब : उपस्थिति पंजी में 75 फीसदी बच्चों की हाजिरी लगी था, लेकिन कक्षा में महज दस फीसदी बच्चे ही मौजूद मिले. एमडीएम भी ठीक नहीं मिला. इस पर प्रमुख ने प्रधानाध्यापिका चंदा कुमारी से व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया. वहीं राजकीय विद्यालय बबन मिश्र के टोला में बच्चे की उपस्थिति तो बनी थी, लेकिन बच्चे पंजी के अनुसार मौजूद नहीं थे. छात्र कूड़े के पास बैठक एमडीएम खाते दिखे.
बच्चे देश का भविष्य
उन्होंने विद्यालय प्रशासन को अपने में बदलावलाने की बात कही. कहा कि बच्चे आज के देश के भविष्य हैं. बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा. मौके पर पंचायत समिति सदस्य सीमा देवी, रीना देवी, पिंटू कुमार, उत्तरी पटजीरवा के उप मुखिया सुनैना देवी आदि मौजूद रहे.
दो दर्जन स्कूलों में शिक्षा समिति का हो रहा पुनर्गठन
नौतन : प्रखंड के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में विद्यालय शिक्षा समितियों का पुनर्गठन किया जा रहा है. अब तक दो दर्जन से अधिक विद्यालय में अध्यक्ष व सचिव का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो चुका है. समन्वयक हीरालाल पासवान एवं जयलाल साह ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय पोखरा टोला में सचिव सबेया खातून और अध्यक्ष माया देवी, प्राथमिक विद्यालय बैकुंठवा डबरिया में सचिव कलामून नेशा अध्यक्ष शैल देवी को चयन किया गया. जबकि राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलुआ गहिरी में सचिव गायत्री देवी अध्यक्ष सुरेश यादव को चुनाव गया.
शिक्षा समिति के चुनाव में गड़बड़ी की होगी जांच
लौरिया. बीडीओ चंदन प्रसाद ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कटैया में हुए शिक्षा समिति के चुनाव में गड़बड़ी को लेकर जांच के निर्देश दिये हैं. बता दें कि शिक्षा समिति के चुनाव को लेकर रूबी प्रवीण, नईमुल्लाह तथा मुन्ना सिंह आदि ने बीडीओ सहित कई पदाधिकारियों को आवेदन देकर चुनाव को निष्पक्ष कराने की मांग की थी. बीडीओ चंदन प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में आवेदन प्राप्त हआ है. जांच के लिए पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है. जांच के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >