82 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

नरकटियागंज : एसएसबी 44 वीं वाहिनी ने चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान चनपटिया के एजाज अहमद उर्फ मुन्ना अंसारी के रूप में हुई है. जब्त चरस पांच किलो चार सौ ग्राम बतायी जा रही है. इसकी जानकारी देते हुए एसएसबी के कमांडेंट राजेश टिक्कू ने बताया कि […]

नरकटियागंज : एसएसबी 44 वीं वाहिनी ने चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान चनपटिया के एजाज अहमद उर्फ मुन्ना अंसारी के रूप में हुई है.

जब्त चरस पांच किलो चार सौ ग्राम बतायी जा रही है. इसकी जानकारी देते हुए एसएसबी के कमांडेंट राजेश टिक्कू ने बताया कि एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि चरस का खेप लेकर एक तस्कर जा रहा है. सूचना पर एसएसबी जवानों सहित एरिया ऑफिस नरकटियागंज एवं बगहा के जवानों ने धुमनगर के शिव मंदिर के समीप नाकाबंदी किया. जैसे ही बाइक पर सवार तस्कर शिव मंदिर के पास पहुंचा जवानों ने उसे धर दबोचा. जांच के दौरान चरस बाइक की डिक्की में एक थैले में रखा गया था. जां ग्यारह पॉकेट में था. कमांडेंट ने जब्त चरस की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 82 लाख बतायी है. उक्त कारवाई में संतोष सिंह, शशि मिश्रा, विकास कुमार, शैलेंद्र कुमार, एम एस रायडु आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >