भितहां सीओ दस हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

कलेक्ट्रेट के पास से निगरानी ने दबोचा बेतिया : निगरानी की टीम ने भितहां सीओ चांद बिहारी शरण को दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. वह जमीन की रसीद काटने के एक मामले में घूस ले रहे थे. सीओ बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में शामिल होने आये थे. इसी दौरान निगरानी […]

कलेक्ट्रेट के पास से निगरानी ने दबोचा

बेतिया : निगरानी की टीम ने भितहां सीओ चांद बिहारी शरण को दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. वह जमीन की रसीद काटने के एक मामले में घूस ले रहे थे. सीओ बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में शामिल होने आये थे. इसी दौरान निगरानी पटना की टीम ने इन्हें कलेक्ट्रेट पूर्वी गेट के मंदिर के पास से दबोच लिया. उस समय वह अपनी गाड़ी में बैठे घूस की रकम ले रहे थे. पूछताछ के बाद टीम कागजी कार्रवाई के बाद गिरफ्तार सीओ को अपने साथ लेकर पटना रवाना हो गयी. वहां उन्हें निगरानी कोर्ट में पेश किया जायेगा.
निगरानी डीएसपी विनय कुमार ने बताया कि मामला जमीन से संबंधित है. भितहां के ही रहनेवाले प्रद्युम्न मणि मिश्र के पुत्र प्रदीप मणि मिश्र ने इसकी शिकायत
भितहां सीओ दस
की थी. शिकायत के अनुसार, इनकी जमीन खाता संख्या 87 की रसीद का मामला अंचल कार्यालय में लंबित है. रसीद काटने के एवज में सीओ चांद बिहारी ने प्रदीप से 27 हजार रुपये घूस की मांग की. इसके बाद प्रदीप ने इसकी शिकायत निगरानी कार्यालय में की. शिकायत के बाद 20 फरवरी को निगरानी टीम मामले के सत्यापन के लिए भितहां पहुंची. सत्यापन में मामला सही पाया गया. इसके बाद टीम ने गिरफ्तारी की योजना बनायी. 27 हजार रुपये से मामला 20 हजार में तय हुआ.
इधर, बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में सीओ चांदबिहारी शामिल होने आये और योजना के मुताबिक शिकायकर्ता प्रदीप भी रुपये लेकर पहुंचा. बैठक खत्म होने के बाद सीओ अपनी गाड़ी से कलेक्ट्रेट के पूर्वी गेट पर पहुंचे. इसी दौरान प्रदीप ने उन्हें तय रिश्वत की पहली किस्त दस हजार रुपये जैसे ही थमाया, तभी निगरानी टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. टीम में इंस्पेक्टर संजीव कुमार, विजय कुमार, एएसआइ सुधीर कुमार व संजय कुमार शामिल रहे.
जमीन की रसीद काटने
के एवज में ले रहे थे रुपये
बैठक में शामिल होने के लिए
आये थे बेतिया
भितहां के प्रदीप मणि मिश्र ने निगरानी में की थी शिकायत
छपरा के रहनेवाले
हैं चांद बिहारी
दस हजार रुपये घूस लेते निगरानी के हत्थे चढ़े सीओ चांद बिहारी शरण छपरा के साहेबगंज मुहल्ले के रहनेवाले हैं. इनके पिता कांध बिहारी शरण व पूरा परिवार छपरा में ही रहता है. निगरानी डीएसपी ने बताया कि सीओ की गिरफ्तारी के लिए टीम भितहां की ओर रवाना हो गयी थी. इसी दौरान सीओ ने फोन कर प्रदीप को बेतिया बुला लिया. इसके बाद निगरानी टीम भी बेतिया में पहुंच गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >