यूनिवर्सल हॉस्पिटल में परिजनों ने की तोड़-फोड़

बेतिया : शहर के एनएच-28 बी के समीप यूनिवर्सल हॉस्पिटल में मरीज के मरीजों ने जमकर उत्पात मचाया व तोड़-फोड़ की. सूचना मिलते ही एएसपी अभियान राजेश कुमार, नगर थानाध्यक्ष बिलमेन्दु कुमार व कालीबाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे. एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि हंगामा व तोड़फोड़ करने के आरोप […]

बेतिया : शहर के एनएच-28 बी के समीप यूनिवर्सल हॉस्पिटल में मरीज के मरीजों ने जमकर उत्पात मचाया व तोड़-फोड़ की. सूचना मिलते ही एएसपी अभियान राजेश कुमार, नगर थानाध्यक्ष बिलमेन्दु कुमार व कालीबाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे. एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि हंगामा व तोड़फोड़ करने के आरोप में मरीज के परिजन चनपटिया थाना के खर्देउल महना निवासी जयपाल राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. घटना सोमवार देर शाम की बतायी गयी है.

इस बारे में हॉस्पिटल के केयर टेकर खुर्शेद आलम ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. खर्देउल महना निवासी जयपाल राम की बहन दुर्घटना में घायल हो गयी थी. उसे परिजन अस्पताल में लेकर आये. प्राथमिक उचार कर दिया गया. उसी बीच ठोकर मारने वाले व मरीज के परिजन आपस में उलझ गये. किसी तरह शांत कराया गया. करीब 9 बजे जयपाल 30-35 लोगों के साथ आया व हॉस्पीटल में तोड़फोड़ व पत्थरबाजी भी की. सूचना पर जब पुलिस पहुंचे तो हमलावर फरार हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >