अबकी होली में फिर बोझिल होगी '' परदेसियों '' की यात्रा, ट्रेनें फुल

बेतिया : त्योहारी सीजन में एक बार फिर रेलवे की यात्रा बोझिल होने वाली है़ दिल्ली-मुंबई से अभी आने और होली बाद वापस जाने की ट्रेनें अभी से फुल हो गयी है़ं स्लीपर तो दूर एसी में भी सीट नहीं बची है. ऐसे में एक बार फिर ट्रेन की यात्रा दुखदायी होने वाली है़ खास […]

बेतिया : त्योहारी सीजन में एक बार फिर रेलवे की यात्रा बोझिल होने वाली है़ दिल्ली-मुंबई से अभी आने और होली बाद वापस जाने की ट्रेनें अभी से फुल हो गयी है़ं स्लीपर तो दूर एसी में भी सीट नहीं बची है.

ऐसे में एक बार फिर ट्रेन की यात्रा दुखदायी होने वाली है़ खास कर दिल्ली-मुंबई से कमाकर होली में घर लौटने वालों के सामने घर पहुंचना और फिर पर्व के वापस जाना एक बड़ी चुनौती है़ विकल्प के तौर पर हवाई यात्रा, बस और तत्काल टिकट ही बचा है़ सो, अलर्ट रहे़ बेतिया से हर रोज दिल्ली जानेवाली सत्याग्रह एक्सप्रेस व आनंदबिहार जानेवाली सप्तक्रांति सुपरफास्ट मई-जून तक पैक हो चुकी है़ सर्वाधिक दिक्कत होली के बाद वापस काम पर जाने के लिए होने वाली है. कारण कि लंबी रूट की सभी प्रमुख ट्रेनें नो-रूम हो चुकी है़ मुंबई से बेतिया और फिर त्योहार बाद वापस मुम्बई तक की यात्रा भी आसान नहीं है़ इस रूट की ट्रेनें भी पैक हो चुकी हैं.
बता दें कि पश्चिम चंपारण जिले के करीब 50 हजार से अधिक आबादी दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में काम करती है़ जो त्यौहारों के सीजन में घर आते हैं. इनके यात्रा के लिए ट्रेन ही एकमात्र सुगम साधन होता है़ लेकिन, भीड़ के चलते एक बार फिर ट्रेन की यात्रा रुलाने वाली होगी़
बेतिया रूट पर स्पेशल ट्रेनें नहीं : अमूमन होली जैसे पर्व पर रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलायी जाती है. सुपरफास्ट व एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाया जाता है. लेकिन, बेतिया से होकर दिल्ली-मुम्बई जाने या आने के लिए कोई स्पेशल ट्रेन की घोषणा नहीं हुई है और न ही अतिरिक्त कोच लगाया गया है. ऐसे में रेलवे की यात्रा एक फिर ठेलमठेल सी है.
परेशानी
अभी दिल्ली-मुंबई से आने और होली के बाद जाने में होगी मुसीबत
एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों में नो-रूम का सिग्नल
सप्तक्रांति, सत्याग्रह में एक माह तक सीट नहीं, होगी ठेलमठेल
दिल्ली-मुंबई से बेतिया आनेवाली ट्रेनों का हाल
ट्रेन का नाम कब तक सीट नहीं श्रेणी
सत्याग्रह एक्सप्रेस 26 फरवरी से 2 अप्रैल स्लीपर
सप्तक्रांति सुपरफास्ट 26 फरवरी से 22 जून स्लीपर
पोरबंदर एक्सप्रेस 03 मार्च से एक जनू स्लीपर, सभी
चंपारण सत्याग्रह 04 मार्च से 27 मई एसी
अवध एक्सप्रेस 02 मार्च से एक जून स्लीपर, एसी
ट्रेन का नाम कब तक सीट नहीं श्रेणी
सत्याग्रह एक्सप्रेस 14 से 20 मार्च स्लीपर, एसी
सप्तक्रांति सुपरफास्ट 14 से 27 मार्च सभी
पोरबंदर एक्सप्रेस 26 मार्च से 10 अप्रैल थर्ड एसी
चंपारण सत्याग्रह सीट उपलब्ध स्लीपर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >