Rs 5500 देकर 11 किसानों से ले लिये 21.29 लाख

बेतिया : चर्चा के घेरे में आये जिले के मैनाटांड़ प्रखंड के पिड़ारी पैक्स में 21.29 लाख के सरकारी राशि का गबन किया गया था. इसमे तत्कालीन पिड़ारी पैक्स अध्यक्ष हरिश्चंद्र प्रसाद एवं मैनाटांड़ के तत्कालीन शाखा प्रबंधक रामजी प्रसाद की भूमिका अहम थी. जिनके खिलाफ एफआइआर का निर्देश डीएम ने दे दिया है. गबन […]

बेतिया : चर्चा के घेरे में आये जिले के मैनाटांड़ प्रखंड के पिड़ारी पैक्स में 21.29 लाख के सरकारी राशि का गबन किया गया था. इसमे तत्कालीन पिड़ारी पैक्स अध्यक्ष हरिश्चंद्र प्रसाद एवं मैनाटांड़ के तत्कालीन शाखा प्रबंधक रामजी प्रसाद की भूमिका अहम थी. जिनके खिलाफ एफआइआर का निर्देश डीएम ने दे दिया है. गबन का यह मामला अपने में अनोखा है. यहां महज 5500 रुपये देकर पैक्स अध्यक्ष ने 11 किसानों के बैंक खाते से 21.29 लाख रुपये फरजीवाड़ा कर अपने खाते में मंगा लिया था.

मामले का खुलासा जांच रिपोर्ट से हुआ है. जांच प्रतिवेदन के अनुसार उपलब्ध कराये गये अभिलेखों से स्पष्ट हुआ है कि पिड़ारी पैक्स द्वारा वर्ष 2012 में कुल 23 किसानों से धान क्रय किया गया है तथा इनमें 11 किसान ऐसे है जिनसे क्रय किये गये धान के एवज में उनके खाता में राशि का अंतरण आठ जून 2012 को हुआ. किंतु अंतरित राशि में से 500 रुपये को छोड़कर एक विशेष तिथि 14 जून 2012 को ईश्वर चंद्र प्रसाद के खाता संख्या 6629 में अंतरित कर दी गयी है.

उक्त तिथि को इस खाता में अंतरित की गयी राशि 21 लाख 29 हजार 800 रुपये है. प्रतिवेदन के अनुसार महत्वपूर्ण है कि जिन किसानों से धान क्रय किया गया तथा इसके बदले जो राशि उनके खाता में भुगतान हुई पुन: उन राशि का स्थानांतरण ईश्वर चंद्र प्रसाद अध्यक्ष पिड़ारी पैक्स के खाता में क्यों हुआ. किसान अपने धान के मूल्य को अपने खाता से स्थानांतरण पैक्स अध्यक्ष के खाते में क्यो करेंगे. प्रतिवेदन के अनुसार मामले के शिकायकर्ता राजू प्रसाद के खाते में भी संबंधित तिथि को 1लाख 29 हजार 100 रुपये का अंतरण किया गया. और 14 जून को ही ईश्वरचंद्र प्रसाद के खाते में हस्तांतरित कर दिया गया.

जबकि राजू प्रसाद का दावा है कि उनके नाम से फर्जी धान क्रय किया गया एवं फर्जी तरिके से कोआपरेटिव बैंक में खाता खोलकर उनके नाम से राशि का भुगतान किया गया. तथा पुन: उस राशि का अंतरण पैक्स अध्यक्ष ने अपने खाता में करा लिया. मामले में जांच पदाधिकारियों ने ईश्वर चंद्र प्रसाद , रामजी प्रसाद एवं तत्कालीन प्रबंधक के विरुद्ध सरकारी राशि के दुरुपयोग एवं गबन के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की अनुसंशा की. जिसके आलोक में डीएम ने प्राथमिकी का आदेश दिया है. एक सप्ताह बीत गये, पर अब तक प्राथमिकी की कार्रवाई पूरी नहीं की जा सकी है.

फर्जीवाड़ा
पिड़ारी पैक्स में घोटाले का मामला, किसानों ने अपने-अपने खाते में 500-500 रुपये छोड़ अन्य पैसे कर दिये थे स्थानान्तरित
डीएम ने तत्कालीन पैक्स अध्यक्ष इश्वर चंद, दो सदस्य व कोऑपरेटिव मैनेजर के खिलाफ एफआइआर का दिया है निर्देश
फरजीवाड़ा कर किसानों के खाते से पैसा पैक्स अध्यक्ष के खाते में हुआ था ट्रांसफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >