पति पर शराब पीकर मारपीट करने लगाया आरोप

बेतिया : पत्नी ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. इस बाबत नंदनी देवी ने अपने पति राजेश प्रसाद के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में नंदनी ने बताया है कि पति के व्यवहार से तंग आकर वह अपने मायके शहीद चौक चली आयी. इसी बीच […]

बेतिया : पत्नी ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. इस बाबत नंदनी देवी ने अपने पति राजेश प्रसाद के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में नंदनी ने बताया है कि पति के व्यवहार से तंग आकर वह अपने मायके शहीद चौक चली आयी. इसी बीच उसका पति राजेश शराब के नशे में घर आया. उस समय घर में पीड़िता व उसकी मां ही थी. आरोपित पीड़िता के साथ मारपीट करने लगा. नंदनी ने शोर मचाया,तब मोहल्ले के लोग आये. जिससे पीड़िता की जान बची. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

शराब कारोबारी को जेल : गौनाहा. सहोदरा पुलिस ने छापेमारी कर रतनी गांव में शराब विक्रेता संजय महतो को 15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने यह जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >