शादी की नीयत से छात्रा का अपहरण

बेतिया : घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा का रास्ते से ही शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया. कालीबाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि छात्रा की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें जमादार टोला के अमर यादव, बृजेश कुमार व उसकी पत्नी को आरोपित बनाया […]

बेतिया : घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा का रास्ते से ही शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया. कालीबाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि छात्रा की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें जमादार टोला के अमर यादव, बृजेश कुमार व उसकी पत्नी को आरोपित बनाया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में छात्रा की मां ने बताया है कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री कालीबाग स्कूल में पढ़ने के लिए घर से निकली. मध्य विद्यालय जमादार टोला के समीप पहुंची, तो पूर्व से सभी आरोपित वहां मौजूद थे. जैसे ही छात्रा पहुंची आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >