चनपटिया : पारिवारिक विवाद में हुए बकझक के बाद एक भतीजे द्वारा अपने ही चाचा पर फायरिंग कर दी गयी. किसी तरह से पीड़ित ने भागकर अपनी जान बचायी . मामला चनपटिया थाना क्षेत्र के चनपटिया वार्ड नंबर एक अहिर टोला की है. मामले में पीड़ित चाचा राकेश रो ने अपने भतीजे राजू रो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
भतीजे ने चाचा पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे
चनपटिया : पारिवारिक विवाद में हुए बकझक के बाद एक भतीजे द्वारा अपने ही चाचा पर फायरिंग कर दी गयी. किसी तरह से पीड़ित ने भागकर अपनी जान बचायी . मामला चनपटिया थाना क्षेत्र के चनपटिया वार्ड नंबर एक अहिर टोला की है. मामले में पीड़ित चाचा राकेश रो ने अपने भतीजे राजू रो के […]

राकेश रो ने बताया है कि रात में अाठ बजे वह घर में आराम कर रहा था. तभी राजू शराब पीकर घर आया. इसी बात को लेकर उससे कहासुनी शुरू हो गइ. गाली-गलौज के बाद मामला मारपीट तक आ गया. राकेश का आरोप है कि इसी दौरान उनका भतीजा राजू रो बंदूक लाकर उनपर तान दिया और गोली चला दी. वह किसी तरह बचकर अपनी जान बचाया. राकेश ने आरोप लगाया है कि राजू हररोज शाम में रोज शराब पीकर घर आता है और परिवार के अन्य सदस्यों से बक-झक करता रहता है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है तथा मामले की सच्चाई पता की जा रही. आरोपित का आपराधिक पृष्ठभूमि रहा है.