मोटरसाइकिल की ठोकर से सेवानिवृत्त कर्मी की मौत

छावनी चौक के समीप हुआ हादसा, पुलिस ने की बाइक जब्त, घटना के बाद चालक फरार बेतिया : रिया-बेतिया मुख्य मार्ग रॉयल कॉलोनी के समीप बाइक की ठोकर से समाहरणालय के सेवानिवृत्त कर्मी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक छावनी निवासी इसरायल मियां बताये जाते हैं. घटना के बाद बाइक चालक गाड़ी […]

छावनी चौक के समीप हुआ हादसा, पुलिस ने की बाइक जब्त, घटना के बाद चालक फरार

बेतिया : रिया-बेतिया मुख्य मार्ग रॉयल कॉलोनी के समीप बाइक की ठोकर से समाहरणालय के सेवानिवृत्त कर्मी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक छावनी निवासी इसरायल मियां बताये जाते हैं. घटना के बाद बाइक चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची मनुआपुल पुलिस ने बाइक को जब्त कर ली. घटना के बाबत बताया जाता है कि इसरायल मियां साइकिल से आ रहे थे. इसी बीच विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बाइक ने ठोकर मार दी. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये.वहीं स्थानीय लोगों ने बाइक को कपड़ा. लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर बाइक चालक फरार हो गया.
वहीं परिजनों ने कर्मी को इलाज के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल बेतिया में भर्ती कराया. इलाज कर रहे डॉक्टरों ने इसरायल की हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया. इलाज के लिए पटना ले जाते इसरायल ने रास्ते में हीं दम तोड़ दिया. बाइक चालक समय से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए एमजेके सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया. पटना ले जाने के दौरान वृद्ध की मौत रास्ते में ही हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >