प्रत्येक बूथ पर होगा अभिकर्ता का चयन

बेतिया : जदयू कार्यालय बेतिया में रविवार को प्रखंड अध्यक्षों, प्रभारियों व सह प्रभारियों की बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद महतो ने की. जदयू के प्रदेश संगठन सचिव व जिला प्रभारी दीपक पटेल भी मौजूद रहे. इस दौरान निर्णय लिया गया कि 27 फरवरी तक सभी प्रखंडों में सुचारु रूप से कार्यालय खोल कर […]

बेतिया : जदयू कार्यालय बेतिया में रविवार को प्रखंड अध्यक्षों, प्रभारियों व सह प्रभारियों की बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद महतो ने की. जदयू के प्रदेश संगठन सचिव व जिला प्रभारी दीपक पटेल भी मौजूद रहे. इस दौरान निर्णय लिया गया कि 27 फरवरी तक सभी प्रखंडों में सुचारु रूप से कार्यालय खोल कर चलाना है. हर बूथ पर एक अभिकर्ता का चयन एक माह के अंदर करना है. एक माह के दौरान पंचायत कार्यकारिणी का गठन करना है.

वहीं बिहार सरकार केक सात निश्चय योजना तथा लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के बारे में जनता को अवगत कराना है तथा मद्य निषेद्य के संबंध में सघन अभियान चलाने की कार्ययोजना बनाई गयी. इसके लिए 25 वरीय सदस्यों को प्रखंडवार जिम्मेवारी सौंपी गयी. बैठक में अब्बास अंसारी, मदन पटेल, राधाकृष्ण प्रसाद, मनोज पटेल, सुरैया शहाब, शंभू शुक्ल, शैलेंद्र कुमार सिन्हा, अनिल झा, अशोक ओझा, अशोक सिंह, अनिल कुमार, विजय कुमार, नंद किशोर कुशवाहा, राकेश गुप्ता आदि मौजूद थे.

डीपी चौधरी, जगत नारायण निषाद, प्रकाश गुप्ता, माधव सिंह, प्रभु कुशवाहा, कासिम गद्दी समेत अन्य मौजूद रहे.्

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >