प्राक्कलन राशि में कटौती का दिया निर्देश

बेतिया : नगर परिषद क्षेत्र में नागरिकों को शुद्ध पेजयल मुहैया कराने की महत्वाकांक्षी शहरी जलापूर्ति योजना में संवेदक की मनमानी रोके नहीं रुक रही. इसके आलोक में पीएचइडी के अधीक्षण अभियंता ने संवेदकों की प्राक्कलन राशि में से कटौती का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया है. निर्धारित प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं करने को […]

बेतिया : नगर परिषद क्षेत्र में नागरिकों को शुद्ध पेजयल मुहैया कराने की महत्वाकांक्षी शहरी जलापूर्ति योजना में संवेदक की मनमानी रोके नहीं रुक रही. इसके आलोक में पीएचइडी के अधीक्षण अभियंता ने संवेदकों की प्राक्कलन राशि में से कटौती का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया है.

निर्धारित प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं करने को लेकर शहरी लोगों ने कई जगह इसका विरोध किया और विभागीय पदाधिकारियों से इसकी शिकायत की. जिसके आलोक में जांच के बाद पीएचइडी विभाग के पदाधिकारियों कार्यपालक अभियंता भोगेंद्र मिश्र और सहायक अभियंता अनिल कुमार सिंह ने जांच किया और गड़बड़ी पाकर काम को रोक दिया गया था. इधर इन दोनों पदाधिकारियों का स्थानांतरण हो गया.
इसके बाद संवेदकों ने मनमानी करते हुए जलापूर्ति के कार्य को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया. प्राक्कलन के नियम के अनुसार चार फुट गड्ढा खोदकर पाइप बिछाना है. लेकिन नागरिकों का आरोप है कि पूर्व के पदाधिकारियों के स्थानांतरण के बाद नये पदाधिकारियों कार्यपालक अभियंता राजेश प्रसाद सिन्हा एवं सहायक अभियंता प्रदीप झा के पद ग्रहण करते ही चार जोन में बंटे संवेदक फिर से सक्रिय हो उठे. नियमों को ताक पर रखकर कार्य जारी है.
इधर पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता राजेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि सभी संवेदक डेढ़ से दो फुट की गहराई में पाइप डाला है. इस संबंध में जांच की जायेगी और अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर इसकी जांच सही पाये जाने पर प्राक्कलन राशि से कटौती की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >