कूपन वितरण में भेदभाव कर रहे मुखिया

मुखिया की मनमानी पर बैठक में वार्ड सदस्यों से एकजुटता की अपील वार्ड विकास समिति के गठन में मनमानी व मनरेगा में मजदूरों की जगह मशीन से कार्य कराने का आरोप नौतन : वार्ड संघ के संरक्षक हृदयानंद सिंह ने कहा कि कूपन वितरण में पंचायत के मुखिया वार्ड सदस्यों की उपेक्षा कर भेदभाव कर […]

मुखिया की मनमानी पर बैठक में वार्ड सदस्यों से एकजुटता की अपील

वार्ड विकास समिति के गठन में मनमानी व मनरेगा में मजदूरों की जगह मशीन से कार्य कराने का आरोप
नौतन : वार्ड संघ के संरक्षक हृदयानंद सिंह ने कहा कि कूपन वितरण में पंचायत के मुखिया वार्ड सदस्यों की उपेक्षा कर भेदभाव कर रहे हैं.
इससे जरुरतमंद लाभुकों को कूपन नसीब नहीं हो पा रहा है. वे बुधवार को प्रखंड कार्यालय में वार्ड सदस्यों की बैठक को संबोधित कर रहे थे. श्री सिंह ने वार्ड सदस्यों से एकजुटता की अपील की. बैठक में कई वार्ड सदस्यों ने आरोप लगाया कि वार्ड विकास समिति के गठन में वार्ड सदस्यों की सहमति नहीं ली जा रही है.
वहीं मनरेगा योजना में मजदूरों की जगह मशीन से कार्य कराया जा रहा है. पूर्व वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष मउद्दीन मंसूरी ने कहा कि आवास योजना का द्वितीय और तृतीय किस्त का भुगतान नहीं किया जा रहा है. लाभुक राशि के लिए प्रखंड कार्यालय दौड़ लगाने को मजबूर हैं.
मौके पर तैरून खातून, हरिलाल बैठा, विश्वनाथ पासवान, दीनानाथ मुखिया, भरत शर्मा, मजीद आलम, बुधराम समेत अन्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >