अपहृत छात्र सिकटा में हुआ बरामद
चार आरोपितों को पुलिस ने िकया गिरफ्तार
सरिसवा : सरिसवा बाजार के भरवलिया रोड स्थित हॉस्टल से अपहृत छात्र मुन्ना आलम का अपहरण भूमि विवाद में उसके चाचा ने पड़ोसियों के साथ कर लिया था. अपहृत छात्र को पुलिस ने छापेमारी कर सिकटा से बरामद कर ली है.
इस दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसमें सिकटा थाना के झुमका के आजाद, सेमरा के शरीफ, महम्मदवा के बब्लू व सेराज बताये गये हैं. सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा ने बताया कि अपहरण कांड का मास्टर माइंड महम्मदवा के बब्लू है. जिसने एक साजिश के तहत छात्र मुन्ना आलम का अपहरण कर लिया था. बब्लू से जान-पहचान होने के कारण मुन्ना उसके साथ बाइक से चला गया था. मुन्ना को नेपाल के काडमांडू में रखा गया था. लेकिन पुलिसिया दबीश के कारण छात्र को बरामद कर लिया गया है.
हालांकि पुलिस के दावे का पोल खुल गयी है. जब अपहृत छात्र को अपहरणकर्त्ताओं ने दबिश पर छोड़ा है,तो वे खुद कैसे गिरफ्तार हो गये हैं? छापेमारी में मझौलिया थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान, गोपालपुर थानाध्यक्ष व सिकटा थानाध्यक्ष शामिल रहे.
घर का मेन गेट तोड़ चोरों ने उड़ायी बाइक : बेतिया . न्यू बस स्टैंड दुर्गानगर में घर के मेन गेट तोड़ कर चोरों ने बाइक उड़ा ली. चोरी गयी बाइक बलथर थाना के धनकुटवा के कमलेश पांडेय के पुत्र अमर पांडेय की बतायी गयी है. नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वे दुर्गानगर में काशीनाथ तिवारी के मकान में किरायेदार के रूप में रहते हैं. वे हीरो पैशन बाइक संख्या-बीआर-22एच-7352 को घर के बरामदे में खड़ा किये थे .
था. जिसे चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ चुरा लिया है. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
