ग्रामीण क्षेत्रों में जमा व निकासी की स्थिति नहीं हो पायी बेहतर

ग्रामीण डाकघरों में नोट नहीं पहुंचने से बदलने का काम नहीं हो सका शुरू बेतिया : नोटबंदी के घोषणा के बाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों से जमा और निकासी समेत बड़े नोट बदलने की स्थिति अब तक बेहतर नहीं हो पायी है. बैंकों और डाकघरों के कतार कम नहीं हो पा रहे हैं. […]

ग्रामीण डाकघरों में नोट नहीं पहुंचने से बदलने का काम नहीं हो सका शुरू

बेतिया : नोटबंदी के घोषणा के बाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों से जमा और निकासी समेत बड़े नोट बदलने की स्थिति अब तक बेहतर नहीं हो पायी है. बैंकों और डाकघरों के कतार कम नहीं हो पा रहे हैं.
बैंकों में सुबह से लगने वाली कतार देर शाम तक चल रही है. कई जगह लिंक फेल होने तो कहीं जरूरत से ज्यादा कतार के कारण अफरातफरी का माहौल अभी भी कायम है. वैसे बैंकों के कर्मी काफी मशक्कत और धैर्य रखकर ग्राहकों से सहयोग की अपील करते हुए काम-काज संभाल रहे हैं. खासकर डाकघरों की स्थिति बहुत ही खराब है. नोट बदलने के लिए लोग चक्कर काट रहे हैं. अभी तक कई उपडाकघरों में नोट नहीं पहुंचने से स्थिति खराब है. नोट बदलने का काम शुरू नहीं हो सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >