हत्या पर उबाल, जाम की सड़क

गुस्सा. ग्रामीण कर रहे थे डीएम व एसपी को घटना स्थल पर बुलाने की मांग बेतिया/मझौलिया : ग्रामीण चिकित्सक शेख मोइनुद्दीन की हत्या के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया. आक्रोशित ग्रामीणों एनएच-28 बी पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया. जिसके कारण घंटों दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही. आक्रोशित ग्रामीण घटना […]

गुस्सा. ग्रामीण कर रहे थे डीएम व एसपी को घटना स्थल पर बुलाने की मांग

बेतिया/मझौलिया : ग्रामीण चिकित्सक शेख मोइनुद्दीन की हत्या के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया. आक्रोशित ग्रामीणों एनएच-28 बी पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया. जिसके कारण घंटों दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही. आक्रोशित ग्रामीण घटना स्थल पर जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को बुलाने की मांग कर रहे थे.
ग्रामीण अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवाज देने की भी मांग कर रहे थे. सड़क जाम की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा, मझौलिया थानाध्यक्ष हरिश्चन्द्र ठाकुर घटना स्थल पर पहुंचे. तभी बेतिया विधायक भी वहां पहुंचे.
घटना स्थल पर पहुंचे बेतिया विधायक मदनमोहन तिवारी व सदर एसडीपीओ संजय कुमारी ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया. एसडीपीओ ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तार करने की बात कही. ग्रामीण चिकित्सक मोइनुद्दीन की हत्या बाइक सवार अपराधियों ने घर शेख मझरिया लौटते समय कर दी थी व बाइक लेकर फरार हो गये थे.
घर जल्दी आने की बात कह गये थे क्लीनिक, पर आया शव
चिकित्सक मोइनुद्दीन के घर हाल के दिनों में उनकी विवाहित पुत्री नरैशा खातून आयी थी. बेटी के घर आने पर पिता ने सरैया बंगाली कॉलोनी अपने क्लिनिक पर गये व घर जल्द आने लौटने की बात कहा था. लेकिन पिता तो नहीं आये देर रात उनकी शव आयी. पुत्री व पत्नी कैमुल नेशा का रो-रोकर बुरा हाल था.
वहीं पुत्र सद्दाम हुसैन, जावेन हुसैन, जाकिर हुसैन व इरफान को यह भी समझ में नहीं पा रहे थे कि यह क्या हो गया? पुत्र सद्दाम का कहना था कि जब हमारी किसी से दुश्मनी हीं नहीं थी व हमने किसी का क्या बिगाड़ा था कि अपराधियों ने पिता की हत्या कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >