राजद कार्यकर्ताओं ने सांसद का किया पुतला दहन

बेतिया : छावनी ओवरब्रिज के निर्माण में देरी होने पर राजद कार्यकर्ताआओं ने रविवार को छावनी चौक पर बेतिया सांसद का पुतला दहन किया़ पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड मिश्रीलाल यादव ने किया़ पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद नेताओं ने कहा कि सांसद द्वारा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य […]

बेतिया : छावनी ओवरब्रिज के निर्माण में देरी होने पर राजद कार्यकर्ताआओं ने रविवार को छावनी चौक पर बेतिया सांसद का पुतला दहन किया़

पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड मिश्रीलाल यादव ने किया़ पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद नेताओं ने कहा कि सांसद द्वारा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य को लटकाने का आरोप लगाया गया़ जो पूर्णत : गलत आरोप है़ वहीं राजद के वरीय नेता राजेश यादव ने कहा कि सांसद छावनी आरओबी के निर्माण में रूचि नहीं ले रहे़ साथ ही यहां की जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे है़
अपने पेट्रोल पंप को बचाने के लिए तरह-तरह के बयान बाजी कर लोगों को गुमराह कर रहे है़ं अगर सांसद द्वारा उपमुख्यमंत्री पर लगाये गये आरोप को वापस नहीं लेते है तो राजद कार्यकर्ता इसके विरूद्ध चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी़ राजद नेताओं चेतावनी देते हुए आगह किया कि आरओबी निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं कराया गया तो सांसद का घेराव किया जायेगा़ मौके पर प्रभु यादव, अबुल बरकत, सोनू खान, सुरेश पटेल, रहमत अली, सुरेश यादव, म़ साहेब, केदार राम, अफरोज आलम, अकबर हुसैन, कलाम मुखिया, नुर अहमद, शत्रुघ्न मिश्र आदि मौजूद रहे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >