राज्य व जिले की टीम ने लिया जायजा
बेतिया : साक्षरता भारत व महादलित, अल्पसंख्यक व अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के नवसाक्षरों की महापरीक्षा रविवार को आयोजित की गयी़ सदर प्रखंड के 18 केंद्रों पर संपन्न हुई महापरीक्षा में करीब 1750 नवसाक्षरों ने भाग लिया़ सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक संपन्न हुई महापरीक्षा का जायजा म़ वि़ इस्लामिया व म़ वि़ कृष्णाबाग केंद्र पर राज्य से आर नोडल पदाधिकारी राजेश कुमार शास्त्री, सुशील कुमार, डीपीओ सरवर जहां, एसआरजी मेरी एडलीन व एनआईओएस के आब्जर्बर जितेंद्र झा व राजू रंजन श्रीवास्तव ने लिया़ एसआरजी मेरी एडलीन ने बताया कि
पहली बार साक्षर भारत व महादलित, अल्पसंख्यक व अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के नवसाक्षरों की महापरीक्षा एक साथ आयोजित की गयी है़ मुख्य कार्यक्रम समन्वयक अरूण कुमार ने बताया कि महापरीक्षा में आज साक्षर भारत के 34500 तथा अक्षर आंचल योजना के 23020 सहित कुल 57520 नवसाक्षर परीक्षा में भाग ले रहे है़ उधर जिला नियंत्रण कक्ष में उपेंद्र प्रसाद व जेवियर फ्रांसिस प्रखंडों से रिपोर्ट लेते रहे़ बेतिया प्रखंड की व्यवस्था के आरपी हरेंद्र यादव ने संभाल रखी थी़
योगापट्टी. प्रखंड क्षेत्र में बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा का आयोजन कुल 20 नोडल केंद्रों पर किया गया़ जिसमें 3620 नवसाक्षर साक्षरता बुनियादी महापरीक्षा में शामिल किये गये़ केआरपी अंबे झा के द्वारा नोडल केंद्र चमैनिया, पकड़ीहार, बासोपट्टी, बारवा ओझा, दोनवार, फत्तेहपुर सहित कई केंद्रों पर निरीक्षण किया़ वहीं केंद्र पर्यवेक्षक करने के लिए प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक शमीम आरा, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक अरुण कुमार ने केंद्र भ्रमण कर महापरीक्षा का जायजा लिया़ वहीं बीआरसी में नरेश कुमार को कन्ट्रोल रूप में रखा गया था़
मैनाटांड़ . प्रखंड क्षेत्र के सोलह नोडल विद्यालयों में रविवार को तालिमी मरकज एवं टोला सेवकों के नवसाक्षर महिलाओं का महापरीक्षा आयोजित किया गया़ इस अवसर पर बीइओ अनिल कुमार प्रसाद ने परीक्षा का जायजा लिया़ इसमें कुल 3548 नवसाक्षर महिला परीक्षा दे रही है़ जिसमें अल्पसंख्यक नवसाक्षर महला 1820 एवं महादलित नवसाक्षर महिला 1728 है़ परीक्षा को लेकर नवसाक्षर महिलाओं का उत्साह चरम पर रहा़ मौके पर एचएम शिवचंद्र ठाकुर, प्रेरक मनोज राम, पूनम कुमारी, नासरीन जहां, म़ अजरूद्दीन, म़ सहीम अंसारी, म़ अकबर, जावेद अख्तर आदि मौजूद रहे़
लौरिया. प्रखंड के 21 नोडल विद्यालयों में कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण माहौल में मुख्यमत्री आंचल योजना साक्षर भारत योजना के तहत महापरीक्षा संपन्न हुई़ महापरीक्षा केंद्र पर सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ हुआ़ परीक्षा केंद्रों पर महलाओं की भीड़ उमड़ी रही़ प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में परीक्षार्थियों की संख्या 108 रही़ वहीं कन्या विद्यालय लौरिया का अनुश्रवय प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक शिवजी मिश्र द्वारा किया गया़ उन्होंने बताया कि 3708 लक्ष्य रखा गया था़ मौके पर प्रेरक दीपक कुमार, सुंदरम कुमारी, केंद्राधीक्षक मदन चतुर्वेदी मौजूद रहे़
नौतन : साक्षर भारत अभियान के तहत चल रहे अक्षरांचल योजना अंतर्गत साक्षर महिलाएं ही गांव में महिला समूहों का गठन कर घर-घर शिक्षा की अलख जगायेगी़ तभी गांव की तस्वीर बदलेगी़ नवसाक्षर महिलाओं ने परीक्षा में दर्जनों प्रश्नों का जवाब लिख अभियान को गति प्रदान किया है़ पूरे पंचायतों में 20 नोडेल केंद्रों पर महापरीक्षा का आयोजन किया गया़ परीक्षा में 3040 नवसाक्षर महिलाएं शामिल हुई़ परीक्षा का नेतृत्व कर रहे उपेंद्र प्रसाद, गीता कमारी, अमृता कुमारी, शाहमहम्मद बैठा, सुमन कुमार आदि ने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि अपने-अपने सवाल का जवाब स्वंय दे़ परीक्षा में अभियान के सारे नियमों का अनुपालन किया गया़ किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं पायी गयी़ परीक्षार्थी शांतिपूर्ण माहौल में अपने प्रश्नों का हल की़
