साइबर अपराधियों ने उड़ाये 78 हजार

अपराध खाते से 40 हजार की गयी है खरीदारी, बारी-बारी कर उड़ायी गयी है राशि फौजी ने नगर थाने में दर्ज करायी है प्राथमिकी बेतिया : साइबर अपराधियों ने फौजी के खाते से 77 हजार 978 रुपये उड़ा लिया गया है. अपराधियों ने इसमें से 40 हजार रुपये की जेके फैशन से खरीदारी भी की […]

अपराध

खाते से 40 हजार की गयी है खरीदारी, बारी-बारी कर उड़ायी गयी है राशि
फौजी ने नगर थाने में दर्ज करायी है प्राथमिकी
बेतिया : साइबर अपराधियों ने फौजी के खाते से 77 हजार 978 रुपये उड़ा लिया गया है. अपराधियों ने इसमें से 40 हजार रुपये की जेके फैशन से खरीदारी भी की है. शेष राशि बारी-बारी कर निकाली गयी है. इस बारे में चनपटिया थाना के टिकुनिया निवासी फौजी नितेश कुमार पांडेय ने नगर थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में फौजी नितेश ने बताया है कि वह सेना में सिंगनल के पद पर तवांग अरूणाचल प्रदेश में तैनात हैं. पिता की बीमार का इलाज कराने घर वापस आया था. 11 अगस्त 2016 को छोटे भाई त्रिपुरारी को अपना एटीम कार्ड दिया था.
कार्ड से फौजी के भाई ने न्यू बस स्टैंड के समीप केनरा बैंक के एटीम से 1000 रुपये निकाले. कुछ समय पर फौजी को मैसेज आया कि 40 हजार की राशि से जेके फैशन से खरीदारी की गयी है. उसके बाद साइबर अपराधियों ने बारी-बारी कर कुल 78 हजार रुपये उड़ा लिया है. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >