नशे की लत ने मचाया कोहराम एक साथ सूनी हुई तीन मांग

कमाने वाले सदस्यों की मौत से परिवारों पर पड़ेगी आर्थिक संकट की मार पूजा का प्रसाद में मिले मांस व शराब पीने से हुई मौत के बाद मटियारिया गांव में पसरा मातमी सन्नाटा बेतिया / लौरिया : लौरिया थाना के मटियरिया धांगड़टोली में नशे ने चार लोगों की जान ले ली. जिससे तीन महिलाओं की […]

कमाने वाले सदस्यों की मौत से परिवारों पर पड़ेगी आर्थिक संकट की मार

पूजा का प्रसाद में मिले मांस व शराब पीने से हुई मौत के बाद मटियारिया गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
बेतिया / लौरिया : लौरिया थाना के मटियरिया धांगड़टोली में नशे ने चार लोगों की जान ले ली. जिससे तीन महिलाओं की मांग सूनी हो गयी. हुआ यूं कि पीपल स्थान पर शुक्रवार को गांव वालों ने पूजा को लेकर त्योहार का माहौल था. मंजू की भी देर शाम इलाज के क्रम में मौत हो गयी़ पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही तैयार होकर लोग पीपल स्थान की ओर घर से निकल गये.पूजा के दौरान एक जानवर का मांस चढ़ाया गया. प्रसाद के रूप में गांव में सभी घरों में बांटा भी गया. मांस का स्वाद बढ़ाने के लिए कुछ ग्रामीणों ने छक कर शराब भी पी.
शराब पीने के बाद ऐसी स्थिति आई की करीब दर्जन भर लोग उल्टी, बेचैनी व पेट दर्द से बेचैन हो उठे. नशे ने ऐसा कोहराम मचाया जिसमें प्रभु धांगड़, लक्ष्मण धांगड़ व सुभाष धांगड़ की मौत हो गयी. तीनों के बाद गांव में कोहराम मच गया. किसी कानूनी पेंच में कोई न फंसे इसको लेकर तीनों के शव को ग्रामीण व परिजनों ने रात में ही जला दिया. इस तरह गीता देवी, सीमा देवी व सिरिया देवी की मांग सूनी हो गयी. पतियों की मौत के बाद महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है. गरीबी से जूझ रहे इन परिवारों पर आर्थिक संकट की मार पड़ती दिख रही है.
सूचना मिलल की पापा के शराब पिएला से हालत खराब बा
जब स्कूली में रहलीं तबे, सूचना मिलल की पापा के शराब पिएला से हालत खराब बा. दौउर-दौउर घर अइनी, तो देखनी की पापा जमीन पर छटपटा तारेन.
जइसे उनका के इलाज के खातिर ले जाये के तइयारी करत रहनी सन, तइसे ही हाकिम लोग पहुंचल. इलाज खातिर लौरिया अस्पताले लाइल लोग. यह कहना था जहरीली शराब पीने से गंभीर रूप से बीमार हुए मंजू धांगड़ के पुत्र राजन का. राजन ने बताया कि वह मटियरिया मध्य विद्यालय के वर्ग सात का छात्र है. वह स्कूल गया था, तभी सूचना मिली कि उसके पापा मंजू एक जानवर के मांस खाने व शराब पीने से बीमार हो गये हैं.
गांव में बंटा था प्रसाद का मांस
मरीजों की हालत देख इलाज कर रहे चिकित्सक भी परेशान
लौरिया पीएचसी में बीमार लोगों का इलाज कर रहे डॉक्टर उनके बार-बार बयान बदल रहे हैं. डॉ नितेशध्वज सिंह का कहना है कि बीमार लोगों के सही जानकारी नहीं देने से इलाज करने में परेशानी हो रही है. जबकि चिकित्सा प्रभारी डॉ किरण शंकर झा का कहना है कि विषाक्त भोजन करने से लोगों की तबीयत बिगड़ी है. उनका इलाज चल रहा है. किसी के शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है. अब सवाल यह उठता है कि चिकित्सा प्रभारी शराब पीने की पुष्टि ही नहीं कर हैं, तो इसकी जानकारी उन्हें कैसे हुई. जबकि अस्पताल में ब्रेथएनलाइजर मशीन उपलब्ध नहीं है.
मंजू की हुई मौत व गोपीचंद गंभीर
मंजू धांगड़ व हीरालाल धांगड़ के दामाद की हालत गंभीर बनी हुई है. मंजू का इलाज लौरिया पीएचसी में चल रहा है. शनिवार की देर शाम उसकी मौत हो गई ़ जबकि हीरालाल धांगड़ के दामाद गोपीचंद धांगड़ का इलाज परिजन बेतिया में करा रहे हैं. गोपीचंद का इलाज बेतिया में कहां हो रहा है, इस संबंध में कुछ भी बताने से परिजन इंकार रह रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >