एजेंसी हारी मुकदमा, अब अगले माह से बनेगा बेतिया-छपवा मार्ग

सांसद डॉ संजय ने किया दावा, सितंबर माह से सड़क निर्माण का कार्य शुरू करेगी नयी कंस्ट्रक्शन कंपनी पुरानी एजेंसी को निर्माण में देरी के चलते किया गया है ब्लैकलिस्टेड बेतिया : छपवा से बेतिया आने वाली दिन जर्जर सड़क के दिन अब बहुरने की उम्मीद जगी है़ दावा है कि इस गड्ढेदार सड़क पर […]

सांसद डॉ संजय ने किया दावा, सितंबर माह से सड़क निर्माण का कार्य शुरू करेगी नयी कंस्ट्रक्शन कंपनी

पुरानी एजेंसी को निर्माण में देरी के चलते किया गया है ब्लैकलिस्टेड
बेतिया : छपवा से बेतिया आने वाली दिन जर्जर सड़क के दिन अब बहुरने की उम्मीद जगी है़ दावा है कि इस गड्ढेदार सड़क पर अगले माह यानी सितंबर से निर्माण शुरू हो जायेगा़ इसके लिए टेंडर भी हो चुका है़ एजेंसी को कार्य भी आवंटित किया जा चुका है़ इंतजार बस सड़क निर्माण के श्रीगणेश का है, जो सितंबर से होगा़पश्चिम चंपारण के सांसद डा संजय जायसवाल ने बताया कि छपवा से बेतिया मुख्य पथ का टेंडर पहले गंगोत्री कंस्ट्रक्शन को मिला था़
जिसे मार्च 2014 तक सड़क निर्माण पूरा कर देना था, लेकिन एजेंसी समय से कार्य पूरा नहीं कर सकी़ इसको लेकर उन्होंने कंपनी को ब्लैकलिस्टेड करा दिया़ जिसके बाद एजेंसी ने हाइकोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया़ इसके बाद सड़क निर्माण पूरी तरह से कोर्ट के आदेश पर रोक दिया गया़ अब हाइकोर्ट में एजेंसी मुकदमा हार गई है़ इसके बाद छपवा-बेतिया का टेंडर भी करा दिया गया है़ सांसद ने दावा कि सितंबर से निर्माण शुरू हो जायेगा़
बरसात में कई दिनों तक फंसी थीं गाड़ियां: छपवा-बेतिया मार्ग की स्थिति किसी से छिपी नहीं है़ हालात यूं है कि मार्ग की जर्जरता को देखते हुए निजी, प्राइवेट सभी वाहनों ने अपना रूट ही बदल लिया़ वाया छपवा मोतिहारी जाने के जगह पर लोग वाया अरेराज वाला मार्ग का प्रयोग कर रहे हैं.
इस सड़क का की हालत बरसात मे और भी विकराल हो गई थी़ कई जगह बने गढ्ढों में पानी भर जाने से गाड़ियां कई दिनों तक यहां फंसी हुई थी़ इसको लेकर कई राजनीतिक, गैर राजनीतिक पार्टियों की ओर से प्रदर्शन भी किया गया था़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >