ट्रक ने बस को मारी ठोकर, 45 यात्री घायल

झंझारपुर : थाना क्षेत्र के एनएच-57 मोहना चौक के पास गुरुवार को यात्रियों से भरी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी. इससे उसमें बैठे तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये. पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से 13 लोगों को अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया. इनमें पांच […]

झंझारपुर : थाना क्षेत्र के एनएच-57 मोहना चौक के पास गुरुवार को यात्रियों से भरी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी. इससे उसमें बैठे तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये. पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से 13 लोगों को अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया. इनमें पांच की हालत नाजुक है. उन्हें डीएमसीएच रेफर किया गया. ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि बस एनएच से करीब 15 फुट नीचे खाई में जा गिरी. बस यात्री संतोष झा के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, त्रिवेणीगंज से दरभंगा जाने वाली डेली सर्विस शिवजी रथ नामक बस सेमराही से सुबह साढ़े सात बजे खुली. करीब साढ़े नौ बजे के आसपास बस मोहना चौक के पास यात्री को उतारने के लिए धीरे हो रही थी. इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को ठोकर मार दी.
इससे बस खाई में गिर गयी. बस पलटते ही चीख-पुकार मच गयी. बस के अंदर फंसे सभी यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल ले गयी. बस में 45 यात्री सवार थे. सभी को चोट लगी है. कई यात्री परिजनों के साथ इलाज के
ट्रक ने बस को
लिए निजी क्लिनिक में चले गये तो कई अन्यत्र चले गये. अनुमंडल अस्पताल पहुंचने वाले 13 लोगों में पांच की हालत गंभीर है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर किया गया है. थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने कहा कि बस व ट्रक के चालक वाहनों को छोड़ कर फरार हो गये हैं. उनकी तलाश की जा रही है.
वाहनों को किया गया जब्त
थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने कहा कि दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं. मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. पहला प्रयास घायलों को जल्द से जल्द बेहतर चिकित्सा मुहैया कराना है. मोहना जीरोमाइल दुर्घटना जोन बनता जा रहा है. अब तक कई बड़े व छोटे वाहन हादसे का शिकार हो चुके हैं.
झंझारपुर के मोहना चौक के पास हादसा
यात्री को उतारने के दौरान ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर
एनएच किनारे 15 फुट नीचे खाई में गिरी बस
पांच की हालत गंभीर, डीएमसीएच किया गया रेफर
अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >