जनगणना के अनुसार मतदाता सूची में जेंडर रेशियो का हो िमलान

बेतिया: उपविकास आयुक्त राजेश मीणा ने मतदाता सूची में जेंडर रेशियो का मेंटन करने की बात कही. उन्होंने कहा कि बैठक में मतदाता निर्वाचक सूची में जेन्डर रेशियो में असमानता है. जगगणना के आंकड़ों के अनुसार जेन्डर रेशियो 907 है, जबकि निर्वाचक नामावली में यह औसत 848 है. इससे स्पष्ट जाहिर होता है कि अभी […]

बेतिया: उपविकास आयुक्त राजेश मीणा ने मतदाता सूची में जेंडर रेशियो का मेंटन करने की बात कही. उन्होंने कहा कि बैठक में मतदाता निर्वाचक सूची में जेन्डर रेशियो में असमानता है. जगगणना के आंकड़ों के अनुसार जेन्डर रेशियो 907 है, जबकि निर्वाचक नामावली में यह औसत 848 है. इससे स्पष्ट जाहिर होता है कि अभी भी काफी संख्या में महिला मतदाताओं का निबंधन छूटा हुआ है. एक दूसरा कारण यह भी हो सकता है कि किसी एक पुरूष मतदाता का एक से अधिक बार नाम निबंधित हुआ है. उनके नाम को मतदाता सूची से हर हाल में हटाना होगा.

डीडीसी ने मतदाताओं को जागरूक करने में शिक्षा, आईसीडीएस, स्वास्थ्य, बैंक, आपूर्ति आदि विभागों के वृहत नेटवर्क का इस्तेमाल किया जायेगा. जीविका की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, स्वास्थ्य विभाग की आषा कार्यकर्ता छूटे हुए महिला मतदाताओं के निबंधन हेतु अभियान चलायेंगी. नयी महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु कॉलेजों के कैम्पस एंबेसडर को भार सौंपा गया है. शिक्षा विभाग का सबसे बड़ा नेटवर्क है.
लिहाजा सभी स्कूलों में पैंफलेट, पोस्टर वितरित कर मतदाताओं को जागरूक किया जायेगा. बुधवार को जिले के कुल 9 विधान सभा क्षेत्रों के निर्वाचक नामावली (वोटर लिस्ट) के शुद्धिकरण का कार्य की समीक्षा बैठक में डीसीसी राजेश मीणा ने कहा. इस बैठक में स्वीप के सदस्य सचिव-सह-डीपीआरओ, श्री सुशील कुमार शर्मा सहित कोर कमिटि के अन्य सदस्य, उप निर्वाचन पदाधिकारी, श्री सुबोध कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, श्री अखिलेश्वर कुमार पाण्डेय, एसआरजी, सुश्री मेरी ऑडलीन आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >