पंचायत के दौरान भिड़े दो गुट, पत्थरबाजी

पांच अगस्त को हुए बच्चों के विवाद को लेकर बैठी थी पंचायत दोनों गुटों के युवकों के असंसदीय भाषा के प्रयोग से बढ़ा विवाद बेतिया : शहर के बसवरिया में बच्चों के खेल के विवाद को सुलझाने को लेकर बुधवार को बैठी पंचायत में एक बार फिर दोनों गुट आपस में भिड़ गये. दोनों तरफ […]

पांच अगस्त को हुए बच्चों के विवाद को लेकर बैठी थी पंचायत

दोनों गुटों के युवकों के असंसदीय भाषा के प्रयोग से बढ़ा विवाद
बेतिया : शहर के बसवरिया में बच्चों के खेल के विवाद को सुलझाने को लेकर बुधवार को बैठी पंचायत में एक बार फिर दोनों गुट आपस में भिड़ गये. दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई, जिससे दर्जनों लोगों को हल्की चोट लगी है. घटना की सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार
पंचायत के दौरान
मौके पहुंचे. दोनों गुटों के बीच तनाव को देखते हुए एसपी विनय कुमार को सूचना दी. इसके बाद एसपी के निर्देश पर एएसपी अभियान राजेश कुमार, सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा, मुफस्सिल थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे. आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया.
बताया जाता है कि पांच अगस्त को हुई घटना के सुलह के लिए पीपल चौक के पास पीपल चौक व धुनिया पट्टी के दो गुट के लोग पंचायत के लिए बैठे थे. पंचायत में मामला सुलह कराने की बात चल ही रही थी, कि दोनों गुट के कुछ युवकों ने संसदीय भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया. इसको लेकर दोनों गुट आमने-सामने हो गये. पहले तू-तू, मैं-मैं हुई. इसके बाद दोनों गुट के लोग आक्रोशित हो गये. दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी, जिससे दर्जनों लोग चोटिल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी व भारी संख्या में पुलिस जवान घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों गुटों को समझा-बुझा कर शांत कराया. मौके पर पुलिस कैंप कर रही है.
बेतिया के बसवरिया में हुई घटना, दर्जनों घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >