बिहार : पटना एयरपोर्ट से अपहृत मुंबई का कारोबारी बेतिया से रिहा, 3 गिरफ्तार

पटना: मुंबई के कारोबारी को बीते दिनों पटना एयरपोर्ट के पास से अपहरण कर लिया गया था. पुलिस की टीम ने आज सुबह कारोबारी को पश्चिमचंपारण के बेतिया से रिहा करा लिया है. पुलिस ने इस मामले में तीन अपहर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने फिरौती के तीस लाख रुपये […]

पटना: मुंबई के कारोबारी को बीते दिनों पटना एयरपोर्ट के पास से अपहरण कर लिया गया था. पुलिस की टीम ने आज सुबह कारोबारी को पश्चिमचंपारण के बेतिया से रिहा करा लिया है. पुलिस ने इस मामले में तीन अपहर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने फिरौती के तीस लाख रुपये और मोबाइल भी बरामद कियाहै.

घटना के बारे में बताया जाता है कि अपहर्ता कारोबारी को नेपाल ले जाने के फिराक में थे. इसी दौरान बेतिया पुलिस और नेपाल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कारोबारी और तीन अपहरणकर्ताओं को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस इस मामले में और कई खुलासा करने वाली है. शुरुआती जांच में अपहर्ताओं के किसी बड़े गिरोह से जुड़े होने की बात कही जा रही है.

जानकारी के मुताबिक मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने अहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. इस मामले में प्राथमिकी महाराष्ट्र के ठाणे थाना में दर्ज करायी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >