आज सम्मानित होंगे जिले के मेधावी छात्र-छात्राएं

आयोजन ‘प्रभात खबर’ प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से जिले के सभी स्कूलों के टॉपरों को िकया जायेगा सम्मानित मैट्रिक व इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र होंगे शामिल बेतिया : अपनी काबिलियत के बूते आसमान छूने का जज्बा रखनेवाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सपनों को ‘प्रभात खबर’ सुनहरे पंख लगायेगा़ जिले के वरीय अधिकारियों व […]

आयोजन

‘प्रभात खबर’ प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से जिले के सभी स्कूलों के टॉपरों को िकया जायेगा सम्मानित
मैट्रिक व इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र होंगे शामिल
बेतिया : अपनी काबिलियत के बूते आसमान छूने का जज्बा रखनेवाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सपनों को ‘प्रभात खबर’ सुनहरे पंख लगायेगा़ जिले के वरीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के हाथों ये छात्र सम्मानित होगा़ कार्यक्रम शहर के नगर भवन सभागार में रविवार को होगा़
इसमें जिलेभर के सभी स्कूलों के मैट्रिक व इंटरमीडिएट में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले टॉपर छात्रों को प्रभात खबर की ओर से सम्मानित किया जायेगा़ प्रतिभा सम्मान समारोह में बिहार बोर्ड व सीबीएसइ बोर्ड के स्कूलों के दसवीं के तीन व बारहवीं के काॅमर्स, आट‍‍्र्स व साइंस यानी तीनों संकायों से टॉप थ्री छात्रों को सम्मानित किया जायेगा़ जबकि सीबीएसइ दसवीं के टेन सीजीपीए पाने वाले सभी छात्र इस कार्यक्रम में सम्मान के हकदार होंगे़ सम्मान समारोह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से होगा़ छात्र इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाये़ं
प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का उद‍्घाटन जिला जज शंभूनाथ तिवारी, डीएम लोकेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार व उपविकास आयुक्त राजेश मीणा करेंगे़ वाल्मीिकनगर सांसद सतीश चंद्र दूबे बतौर उद्घाटनकर्ता मौजूद रहेंगे़ इसके अलावा मुख्य अतिथि के तौर पर राजद नेता रणकौशल प्रताप उर्फ गुड्डू के साथ ही चनपटिया के विधायक प्रकाश राय भी समारोह में शिरकत करेंगे़
ये हैं हमारे प्रायोजक
हाइटेक पॉलीटेक्निक कॉलेज, दुबौलिया बेतिया एमजी पब्लिक स्कूल, मझौलिया रेणू देवी, जिप उपाध्यक्ष
संत कोलम्बस हाइस्कूल, बेतिया
रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर, बेतिया
आरएलएसवाइ कॉलेज एकाउंटेसी गुरु क्लासेज, बेतिया ओपाइन फिजिक्स क्लासेज, बेतिया Áकैरियर कोचिंग, तीन लालटेन चौक, बेतिया नेशनल हाइस्कूल, बेतिया सरस्वती विद्या मंदिर, बेतिया एपेक्स ट्यूटोरियल, बेतिया न्यू हॉरीजन एकेडमी, गौनाहा क्रिएटिव कंप्यूटर, बेतिया भारत भूषण फिजिक्स क्लासेज, बेतिया
मुख्य प्रायाेजक
रणकौशल प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, राजद नेता पश्चिम चंपारण
दिल्ली पब्लिक स्कूल, कोतवाली चौक, बेतिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >