बीइइओ का बयान दुर्भाग्यपूर्ण : आरडीडीइ

मनोहरपुर : मंगलवार को मनोहरपुर में तथा बुधवार को आनंदपुर में आयोजित गुरुगोष्ठी में बीइइअो सह समन्वयक दुधेश्वर पासवान द्वारा दिये गये बयान पर आरडीडीइ अरविंद विजय ने नाराजगी जारी करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया. आरडीडीइ ने मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से वार्ता करने हुए कहा कि देश के चौथे स्तंभ से किसी भी […]

मनोहरपुर : मंगलवार को मनोहरपुर में तथा बुधवार को आनंदपुर में आयोजित गुरुगोष्ठी में बीइइअो सह समन्वयक दुधेश्वर पासवान द्वारा दिये गये बयान पर आरडीडीइ अरविंद विजय ने नाराजगी जारी करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया. आरडीडीइ ने मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से वार्ता करने हुए कहा कि देश के चौथे स्तंभ से किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं छिपानी चाहिए. हर व्यवस्था में जांच करने का पत्रकारों को पूरा अधिकार है. ऐसा नहीं होगा, तो समाज के सामने सच व पारदर्शिता कौन लायेगा. मालूम हो कि उक्त गोष्ठी में बीइइअो ने सभी शिक्षकों को मीडिया में स्कूलों का रजिस्टर नहीं दिखाने की बात कही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >