दारोगा के वेतन पर कोर्ट ने लगायी रोक

बेतिया : न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं करने पर प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार दूबे ने बैरिया में पदास्थापित दारोगा प्रमोद कुमार के वेतन पर रोक लगा दिया है. इस आशय का एक पत्र पुलिस अधीक्षक को भेजा गया है. बताया जाता है कि बैरिया थाना के छोटा मोतिपुर गांव के […]

बेतिया : न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं करने पर प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार दूबे ने बैरिया में पदास्थापित दारोगा प्रमोद कुमार के वेतन पर रोक लगा दिया है. इस आशय का एक पत्र पुलिस अधीक्षक को भेजा गया है. बताया जाता है कि बैरिया थाना के छोटा मोतिपुर गांव के सीमा देवी ने दलित उत्पीड़न का एक मुकदमा स्थानीय थाने में दर्ज करायी थी. इस मामले का अभियुक्त आलमगीर मियां सहित तीन लोगों ने न्यायालय में अग्रिम जमानत का आवेदन दायर किया था. जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने अनुसंधाक दारोगा प्रमोद कुमार से कांड दैनिकी की मांग की थी.

लेकिन दारोगा ने कई तिथियां बीत जाने के बाद भी कोर्ट में कांड दैनिकी समर्पित नहीं किया. जिसे न्यायालय ने अत्यंत गंभीर मामला मानते हुए दारोगा प्रमोद कुमार के वेतन पर रोक लगाने का आदेश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >