दूर होगी बिजली ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या

मिलेगी राहत अरेराज में बन रहे सुपर ग्रिड के चलते शहर में माह भर से बनी हुई है लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग की समस्या बेतिया : शहर में बिजली ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है़ यह समस्या अभी बनी रहेगी़ शाम ढलते ही पंखे रोने लगते हैं़ कई इलाके में […]

मिलेगी राहत

अरेराज में बन रहे सुपर ग्रिड के चलते शहर में माह भर से बनी हुई है लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग की समस्या
बेतिया : शहर में बिजली ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है़ यह समस्या अभी बनी रहेगी़ शाम ढलते ही पंखे रोने लगते हैं़ कई इलाके में बल्ब ढिबरी जैसे जलते हैं़ हालांकि बिजली अफसरों का दावा है कि 15 सितंबर के बाद शहर में लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या दूर हो जायेगी़
20 से 22 घंटे निर्बाध रूप से बिजली मिलेगी़ इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है़ शहर में लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या के पीछे पूर्वी चंपारण के अरेराज में बन रहे सुपर ग्रिड के चालू होने में देरी की बात कही जा रही है़ कार्यपालक अभियंता कुमार प्रशांत ने बताया कि अभी तक बेतिया को गोपालगंज से बिजली मिलती है़ यहां जितनी मांग व खपत है, उस हिसाब से बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है़ इससे सभी फीडरों को चालू रखने में दिक्कत आ रही है़ खासकर शाम के समय जब शहर में बिजली की खपत बढ़ती है तो ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड हो जाते हैं,
इससे लो वोल्टेज व ट्रिपिंग जैसी समस्याएं आती है़ इस समस्या को दूर करने के लिए अरेराज में सुपरग्रिड का निर्माण हो रहा है, जो 15 सितंबर तक संभवत: पूर्ण हो जायेगा़ इसके बाद बेतिया को यहां से आपूर्ति मिलनी शुरू हो जायेगा, तो शहर में लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या दूर हो सकेगी़
शहर में लगाये जा रहे नये ट्रांसफाॅर्मर : ट्रांसफाॅर्मरों पर लोड देखते हुए बिजली विभाग द्वारा शहर में नये ट्रांसफार्मर लगवाये जा रहे हैं. शहर के तीन लालटेन चौक समेत अन्य अत्यधिक लोड वाले स्थानों पर नये ट्रांसफाॅर्मर लगवाये जा चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >