इलाज के क्रम में पीएचइडी कर्मी की मौत 1980 से मास्टर रोल में बहाल हुआ था कर्मी

1988 में स्थायी हुआ कर्मी इलाज के क्रम में रविवार की देर रात हुई मौत बेतिया : जिले के लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल में कार्यरत चतुर्थवर्गीय कर्मचारी की रविवार की देर रात इलाज के क्रम में सदर अस्पताल एमजेके में मौत हो गयी़ मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द […]

1988 में स्थायी हुआ कर्मी

इलाज के क्रम में रविवार की देर रात हुई मौत
बेतिया : जिले के लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल में कार्यरत चतुर्थवर्गीय कर्मचारी की रविवार की देर रात इलाज के क्रम में सदर अस्पताल एमजेके में मौत हो गयी़ मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव निवासी घरभरण साह का पुत्र खूबलाल साह (53) के रूप में हुई है़
वह 1980 से ही लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग बेतिया में चतुर्थ वर्गीय (मेकेनिकल) में कार्यरत थे़ उसी समय से खूबलाल साह सदर अस्पताल एमजेके स्थित पानी टंकी में काम करता था़ उसकी अचानक हृदय गति रूक जाने के कारण अस्पताल कर्मियों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया़
जहां इलाज के क्रम में रविवार की देर रात मौत हो गयी़ मृत्यु की खबर सुनकर परिजन पहुंच गये है़ं उनकी पाथिक शरीर को पीएचइडी के सभी कर्मियों के सहयोग से उनका अंतिम संस्कार किया गया़ वहीं पीएचइडी के अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिला सचिव राज किशोर सिंह ने मृत्यु के बाद विभाग द्वारा अनुग्रह राशि एवं अनुकंपा के आधार पर परिवार के एक सदस्यों को नौकरी एवं कटौती राशि का भुगतान शीघ्र करने की मांग की़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >