आशा, सेविका, सहायिका व रसोइयों का प्रदर्शन नौ को

बेतिया : ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन के तत्वावधान में रविवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी, आशा संघ, रसोइयां संघ व पोलदार यूनियन की एक दिवसीय सभा बलिराम भवन में हुई़ जिसमें देश के 16 मजदूर संगठनों के अाह्वान पर दो सिंतबर को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की बात कही गयी़ साथ ही 9 अगस्त को जिला […]

बेतिया : ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन के तत्वावधान में रविवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी, आशा संघ, रसोइयां संघ व पोलदार यूनियन की एक दिवसीय सभा बलिराम भवन में हुई़ जिसमें देश के 16 मजदूर संगठनों के अाह्वान पर दो सिंतबर को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की बात कही गयी़ साथ ही 9 अगस्त को जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन तथा सप्तक्रांति रोकने का अाह्वान किया गया़

सभा को संबोधित करते हुए यूनियन नेता ओम प्रकाश क्रांति ने कहा कि ठेका कर्मियों को स्थाई करने तथा मानदेय के बदले वेतन देने, सरकारी योजनाओं में एनजीओ के प्रवेश पर रोक लगाने, विदेश निवेश पर रोक लगाने, छटनी चयन रद्द पर रोक लगाने की मांग की गयी़ सभा को एटक प्रभारी सह अधिवक्ता राजीव रंजन झा, शिक्षक संघ नेता रविंद्र राय, रंजन श्रीवास्तव, विकास पांडेय, आरती, मीना, लालबाबू राम, मीना, पुष्पा सहित अन्य ने भी संबोधित किया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >