वार्ड सदस्य के लिए हुआ उपचुनाव

चुनाव. चनपटिया व योगापट्टी में खाली पदों के लिए लोगों ने डाला वोट चनपटिया/योगापट्टी : प्रखंड के मुसहरी सेनुअरिया पंचायत के वार्ड संख्या 13 में खाली पड़े वार्ड सदस्य के पद के लिए गुरुवार को चुनाव कराया गया. प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित ने बतया की चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन हुआ़ वार्ड सदस्य […]

चुनाव. चनपटिया व योगापट्टी में खाली पदों के लिए लोगों ने डाला वोट

चनपटिया/योगापट्टी : प्रखंड के मुसहरी सेनुअरिया पंचायत के वार्ड संख्या 13 में खाली पड़े वार्ड सदस्य के पद के लिए गुरुवार को चुनाव कराया गया. प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित ने बतया की चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन हुआ़ वार्ड सदस्य के एक पद के लिए कुल 3 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे़ कुल 552 मतदाता इन तीन उम्मीदवार के भाग्य का फैसला करेंगे. विदित है कि पंचायत चुनाव के समय उक्त वार्ड के एक प्रत्याशी की मौत हो जाने से चुनाव नहीं हो सका था.
योगापट्टी प्रतिनिधि के अनुसार : मच्छरगांवा वार्ड 6 में वार्ड सदस्य पद के लिए उप चुनाव बीडीओ रामानुज कौशिक की निगरानी में हुई़ जानकारी के अनुसार पूर्व में मच्छरगावां वार्ड 6 में वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी जैनुन नेशा की निधन हो गयी थी़ जिसके चलते दुबारा वार्ड सदस्य पद के लिए उप चुनाव हुआ है़ जिसमें दो प्रत्याशी इलमुन नेशा व भुनुश देवान मैदान में उतरे है़ इनदोनों प्रत्याशियों के भाग का फैसला 286 मतदाताओं द्वारा दिये गये मत के आधार पर 30 जुलाई को होगा़
पतिलार पंचायत के सरपंच पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
चौतरवा. बगहा एक प्रखंड के पतिलार पंचायत में सरपंच पद के लिए गुरुवार को हुए चुनाव के दौरान लगभग 50 प्रतिशत मतदान हुआ है. चौतरवा थानाध्यक्ष सम्राट दीपक एवं पुलिस निरीक्षक रामबाबू कांपर बूथों की निगरानी में अन्य पुलिस बलों के साथ दिखे. इस पंचायत संख्या नौ में कुल प्रत्याशियों की भी संख्या नौ थी. 17 बूथों पर हुए चुनाव के दौरान प्रत्याशियों का भाग्य भी मतपेटियों में सुरक्षित हो गया. बूथ संख्या 127 पर कुल 331 मत थे.
जहां समाचार प्रेषण तक 120 मत, बूथ संख्या 132 पर कुल 549 मतदाता है जहां 300 मत, 134 पर 455 मतदाता में 196, बूथ संख्या 129 पर 519 मतदाता में 183, बूथ संख्या 131 पर 488 मतदाताओं में 249, बूथ संख्या 130 पर 504 मतदाताओं में 245 मत, बथ संख्या 128 पर 840 मतदाताओं में 301 मत पड़ा था. हालांकि बरसात के इस मौसम में मतदाताओं की भीड़ पिछले चुनाव की अपेक्षा कम दिखी. पिछले पंचायत चुनाव 2016 में पतिलार पंचायत के सरपंच पद के एक अभ्यर्थी की मौत हो जाने के बाद सरपंच पद के लिए चुनाव स्थगित हो गया था.
हरपुर गढ़वा में हुआ चुनाव: सरिसवा. मझौलिया प्रखंड के हरपुर गढ़वा पंचायत के वार्ड नंबर 22 के वार्ड सदस्य पद के लिए गुरुवार को शांतिपूर्ण मतदान सफल हुआ़
इस वार्ड में दो प्रत्याशी है़ मो फिरोज व सुखाड़ी राम है़ राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोगाड़ी बूथ नंबर 125 पर मतदान का जायजा बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी जितेंद्र कुमार राज ने ली़ उन्होंने बताया कि 65 फीसदी मतदाता अभी तक मत का प्रयोग कर चुके है. इस वार्ड का चुनाव तब रद्द हो गया था जब यहां एक प्रत्याशी की मृत्यु हो गयी थी़
प्रशासनिक चौकसी के बीच वार्ड सदस्य पद का उपचुनाव संपन्न: नौतन. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2016 में चुनाव प्रचार के दौरान गहिरी पंचायत के वार्ड संख्या आठ का चुनाव प्रत्याशी पूनदेव प्रसाद के निधन के बाद स्थगित कर दिया था़ प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी कृष्णा राम ने इस संबंध में चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है़ आयोग के दिशा-निर्देश के आलोक में गुरुवार को वार्ड संख्या आठ में प्रशासनिक चौकसी के बीच मतदान कराया गया़ प्रखंड निवार्ची पदाधिकारी श्री राम के नेतृत्व में मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू हुआ. चुनाव में प्रत्याशी मुरारी सिंह, तैयती होदा, रीता देवी और छोटेलाल प्रसाद के पक्ष में मतदाताओं ने मतदान किया़ एक बजे तक 60 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले़ चुनाव में 462 मतदाता चार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया़ मतगणना 30 जुलाई को प्रखंड कार्यालय में किया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >