65 बोतल विदेशी शराब, बाइक जब्त

बेतिया : शहर के छोटा रमना के समीप से पुलिस ने छापेमारी कर 65 बोतल विदेशी शराब व बाइक जब्त कर ली. जबकि छापेमारी दल को चकमा देकर कारोबारी फरार हो गया. फरार कारोबारी चंदन कुमार बताया गया है. पुलिस फरार अवैध शराब के कारोबारी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है. नगर […]

बेतिया : शहर के छोटा रमना के समीप से पुलिस ने छापेमारी कर 65 बोतल विदेशी शराब व बाइक जब्त कर ली. जबकि छापेमारी दल को चकमा देकर कारोबारी फरार हो गया. फरार कारोबारी चंदन कुमार बताया गया है. पुलिस फरार अवैध शराब के कारोबारी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि छोटा रमना की ओर से बाइक से भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर कारोबारी जा रहे हैं

सूचना के आधार पर जब छापेमारी की गयी,तो अवैध शराब का कारोबारी बाइक पर लदे अवैध विदेशी शराब को छोड़ कर फरार हो गया. जब्त शराब रॉयल स्टेज व होंडा साइन बाइक है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब कारोबारी की पहचान चंदन कुमार के रूप में की गयी है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गयी है. जल्द ही अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >