भूमि विवाद में मारपीट में गयी वृद्ध की जान

बेतिया : साठी थाना के धमौरा में भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों से हुई मारपीट में वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक जगरनाथ गिरी बताये गये हैं. नगर पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंपी दी. घटना के बावत बताया जाता है कि एक 16 जुलाई को साठी थाना के धमौरा […]

बेतिया : साठी थाना के धमौरा में भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों से हुई मारपीट में वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक जगरनाथ गिरी बताये गये हैं. नगर पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंपी दी. घटना के बावत बताया जाता है कि एक 16 जुलाई को साठी थाना के धमौरा गांव में भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों से जमकर मारपीट हुई. मारपीट की इस घटना में जरनाथ गिरी गंभीर रूप से घायल हो गये थे. घायल जगरनाथ को परिजनों ने इलाज के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया था. करीब एक सप्ताह से घायल का इलाज चल रहा था. इसी बीच रविवार को मौत हो गयी. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि परिजनों को बयान दर्ज कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >