कुख्यात रंभू राम की गोली मारकर हत्या

घटनास्थल पर घटना का जायजा लेते एसडीपीओ अमन कुमार. देखें पेज सात भी शिकारपुर के प्रकाश नगर की घटना मारी गयीं छह गोलियां, मौके पर तीन खोखे मिले कुख्यात गोरख समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज गैंगवार की आशंका को लेकर सहमे नरकटियागंज के लोग नरकटियागंज (बेतिया) : कुख्यात रंभू राम की गोली मार […]

घटनास्थल पर घटना का जायजा लेते एसडीपीओ अमन कुमार. देखें पेज सात भी

शिकारपुर के प्रकाश नगर की घटना
मारी गयीं छह गोलियां, मौके पर
तीन खोखे मिले
कुख्यात गोरख समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
गैंगवार की आशंका को लेकर
सहमे नरकटियागंज के लोग
नरकटियागंज (बेतिया) : कुख्यात रंभू राम की गोली मार हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने उसे छह गोलियां मारी हैं. घटना नरकटियागंज के प्रकाश नगर मोहल्ले में मंगलवार की रात करीब 11 बजे हुई. घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गये. सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने घटना स्थल से तीन खोखा बरामद किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. हत्या का आरोप कुख्यात गोरख ठाकुर व उसके साथ
कुख्यात रंभू राम
साथियों पर लगा है़ रंभू की मां कांति देवी के बयान पर पुलिस ने गोरख ठाकुर सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी में जुट गयी है.
पुलिस को दिये बयान में रंभू राम की मां ने बताया है कि रात करीब 10 बजे प्रकाश नगर मोहल्ले का ही सोनू कुमार उनके घर आया. रंभू से कुछ बातें की, फिर बाइक पर बैठा कर प्रकाश नगर में ही स्थित नहर के पास ले गया. वहां पहले से कुख्यात गोरख ठाकुर अपने गुर्गों के साथ मौजूद था. कांति देवी का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने उसके बेटे की हत्या की है.
इधर, रंभू की हत्या की सूचना मिलते ही शहर में सनसनी फैल गयी. सूचना पर थानाध्यक्ष विनोद सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रंभू राम को पीएचसी ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रंभू राम कुख्यात अपराधी है. उसपर शिकारपुर के अलावा बेतिया नगर थाना, मुफस्सिल, नौतन व पूर्वी चंपारण के कई थानों व उत्तर प्रदेश में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. हाल ही में वह जेल से छूटा था.
कुख्यात गोरख समेत सात पर प्राथमिकी
रंभू राम की हत्या में पुलिस ने उसकी मां कांति देवी के बयान पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इनमें प्रकाश नगर निवासी सोनू कुमार, गोरख ठाकुर, लालू ठाकुर, लालू ठाकुर का पुत्र गोलू ठाकुर, जयकिशुन ठाकुर, सुनील ठाकुर व रंजीत सोनी के नाम शामिल हैं.
गैंगवार की आशंका से सहमे शहरवासी : रंभू राम की हत्या में गैंगवार की बात सामने आ रही है. इसको लेकर शहरवासी सहमे हुए हैं. चर्चा है कि गोरख व रंभू राम दोनों अपराध में सक्रिय रहे हैं और जानी दुश्मन भी हैं. ऐसे में गैंगवार की आशंका को बल मिल रहा है. शहरवासियों को डर है कि रंभू की हत्या के बदले में कोई घटना न हो. हालांकि, पुलिस इसे नियोजित हत्या मान रही है.
कोट…
गोरख ठाकुर समेत सात लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
अमन कुमार, एसडीपीओ नरकटियागंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >