46 कैदी अनशन पर बैठे

बेतिया : मंडल कारा बेतिया के वार्ड नंबर एक के 46 कैदियों ने शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है. जिला प्रशासन की ओर से जेल के नियमों को सख्त करने से सभी कैदी नाराज हैं. कैदियों के अनशन पर जाने की पुष्टि जेलर सोहन कुमार ने की है. हालांकि, जेल प्रशासन अनशनरत बंदियों […]

बेतिया : मंडल कारा बेतिया के वार्ड नंबर एक के 46 कैदियों ने शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है. जिला प्रशासन की ओर से जेल के नियमों को सख्त करने से सभी कैदी नाराज हैं. कैदियों के अनशन पर जाने की पुष्टि जेलर सोहन कुमार ने की है. हालांकि, जेल प्रशासन अनशनरत बंदियों को मनाने में जुट गया है.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर तीन बजे वार्ड एक के कैदियों ने अनशन की घोषणा करते हुए भोजन करने से मना कर दिया. उनका कहना है कि जेल में रोज नये-नये नियम लागू किये जा रहे हैं. मुलाकात के लिए आ रहे परिजनों से मिलने नहीं दिया जा रहा है. सप्ताह में महज एक दिन मिलने की बात कही जा रही है. पका हुआ खाना भी
मंडल कारा में
अंदर नहीं लाने दिया जा रहा है़ इसको लेकर कुल 46 कैदियों ने अनशन की शुरुआत की है. जेलर सोहन कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर एक के 46 कैदी अनशन की बात कह रहे हैं. उन्हें मनाया जा रहा है. प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गयी है. समाचार लिखे जाने तक जेल प्रशासन बंदियों को मनाने में जुटा था.
बेितया मंडलकारा में सख्ती से नाराज हैं बंदी
वार्ड नंबर एक के कैदी हैं अनशन पर, मनाने में जुटा जेल प्रशासन
जेल से बरामद हुए थे 11 मोबाइल. पिछले सप्ताह मंडल कारा में छापेमारी की गयी थी. इसमें कुल 11 मोबाइल व चार चार्जर बरामद किये गये थे. इनमें तीन सेलफोन रॉयल ग्रुप के आरोपितों के थे. लिहाजा आशंका जतायी गयी थी कि जेल से ही रॉयल ग्रुप का रैकेट चल रहा है. इसको लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर जेल प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी. मुलाकात का समय सप्ताह में एक दिन तय कर दिया गया. इसके साथ ही पका हुआ भोजन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >