जाम में फंसी महिला ने बच्चे को दिया जन्म

बेतिया/नरकटियागंज : जाम में फंसी एक महिला ने रिक्शा पर ही एक बच्चे को जन्म दे दिया है. इस सम्बन्ध में बताया जाता है कि दोपहर करीब एक बजे प्रसव पीड़ा से परेशान एक महिला को उसके परिजन रिक्शा से उसे अनुमंडलीय अस्पताल लेकर जा रहे थे. रेलवे गुमटी बंद होने के कारण महिला जाम […]

बेतिया/नरकटियागंज : जाम में फंसी एक महिला ने रिक्शा पर ही एक बच्चे को जन्म दे दिया है. इस सम्बन्ध में बताया जाता है कि दोपहर करीब एक बजे प्रसव पीड़ा से परेशान एक महिला को उसके परिजन रिक्शा से उसे अनुमंडलीय अस्पताल लेकर जा रहे थे. रेलवे गुमटी बंद होने के कारण महिला जाम में बहुत देर तक फंसी रही तथा दर्द से कराहती रही. पोखरा चौक तक आते आते महिला ने रिक्शा पर ही बच्चे को जन्म दे दिया .आसपास कि महिलाओं ने चादर से ढक कर महिला को प्रसव कराया. प्रसव के बाद महिला को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया.

ओपीडी ठप करवा कर िकया प्रदर्शन
पुिलस को दी मामले की सूचना
क्लास छोड़कर बाहर िनकले थे छात्र
डीएम से जाकर की िशकायत
ओपीडी बंद होने से मरीज रहे परेशान
बेतिया : डॉ रजनीकांत की पिटाई की सूचना जैसे ही कॉलेज के छात्रों को मिली तो सभी क्लास छोड़ परिसर में आ गये और बवाल शुरू कर दिया़ छात्रों का कहना था कि आये दिन उनके शिक्षकों से दुर्व्यवहार के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन कॉलेज व जिला प्रशासन कोई ठोस पहल नहीं करता है़ इससे इस तरह की घटनाएं होती है़ं छात्रों ने इसे लेकर जमकर हंगामा किया़ माहौल देख कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी़ सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में लिया़ इसके बाद ओपीडी शुरु हुई़ नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है़ आवेदन मिला है़
कॉलेज परिसर में सुरक्षा मुहैया कराने की मांग
डॉक्टर की पिटाई से नाराज एमबीबीएस छात्र बवाल करने के बाद डीएम कार्यालय जा पहुंचे़ छात्रों की मांग थी कि कॉलेज परिसर में डॉक्टर व उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाये़ ताकि ऐसी घटनाएं फिर से घटित न हो़ छात्रों का कहना था कि कॉलेज में कोई सुरक्षा की व्यवस्था नहीं होने के चलते कोई भी बाहरी अंदर आ जाता है और प्राय: चोरी की घटनाएं होती है़ दो दिन पहले ही थर्ड ईयर की छात्रा पंखुड़ी की मोबाइल चोरी कर ली गई़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >