150 में छह ही दौड़ की परीक्षा हो पाये पास

कंधे पर डबल स्टार, रूतबा, थानेदारी और अनुसंधानों में कलम चलाने की हसरत को पूरा करने का मौका 12 साल बाद मिला तो पैर ने ही जवाब देना शुरू कर दिया़ दौड़ने की छूट गई प्रैक्टिस ने इनके अरमान तोड़ दिये़ हाल ये रहा कि पहले दिन की दौड़ में करीब 150 अभ्यर्थियों में से […]

कंधे पर डबल स्टार, रूतबा, थानेदारी और अनुसंधानों में कलम चलाने की हसरत को पूरा करने का मौका 12 साल बाद मिला तो पैर ने ही जवाब देना शुरू कर दिया़ दौड़ने की छूट गई प्रैक्टिस ने इनके अरमान तोड़ दिये़ हाल ये रहा कि पहले दिन की दौड़ में करीब 150 अभ्यर्थियों में से महज छह अभ्यर्थी ही सफल हुए़ जिन्हें अब ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक की परीक्षा से होकर गुजरना पड़ेगा़

12 साल बाद िमला था मौका
बेतिया : हाइकोर्ट के आदेश पर दारोगा बहाली में शारीरिक परीक्षा के लिए योग्य घोषित किये गये अभ्यर्थियों की फिजिकल एग्जाम सोमवार को बेतिया के पुलिस लाइन परिसर में किया गया़
डीआईजी गोपाल प्रसाद, बेतिया एसपी विनय कुमार, मोतिहारी एसपी जितेंद्र राणा की मौजूदगी में पहले दिन बेतिया, बगहा व मोतिहारी के करीब 150 अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा ली गई़ इसके लिए पुलिस लाइन में पहले से इंतजाम किये गये थे़ डीआईजी गोपाल प्रसाद ने इसका शुभारंभ किया़ मौजूद अभ्यर्थियों को परीक्षा के नियमों से रुबरू कराया गया़ बताया गया कि शारीरिक परीक्षा चार चरणों में होगी़ पहले दौड, उसके बाद लंबी कूद, ऊंची कूद व गोला फेक परीक्षा ली जायेगी़ चरणवार सफल अभ्यर्थी को अगले चरण की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा़
चारों परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी ही योग्य माने जायेंगे़ एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि नियम के तहत अभ्यर्थियों के बीच दौड़ कराया गया़ कई राउंड के हुए दौड़ में महज छह अभ्यर्थी ही सफल हुए है़ शाम पांच बजे अन्य चरण की परीक्षा ली जायेगी़ इसके बाद रिजल्ट बताया जायेगा़
क्या है मामलावर्ष 2004 में दारोगा बहाली की गई थी़ इसमें से कुछ अभ्यर्थी दो और चार नंबर से छंट गये थे और उन्हें अयोग्य घोषित कर मौका नहीं दिया गया था़ इसके बाद इन अभ्यर्थियों में पटना हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी़ इसी मामले में हाइकोर्ट ने आदेश पारित दो और चार नंबर से छंटे हुए अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा में शामिल करने को कहा था़ इसी के आलोक में सोमवार से बेतिया में
मोतहारी, बेतिया व बगहा के अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा शुरू की गई़
दौड़े ‘दारोगा जी’
हाइकोर्ट के आदेश पर कुछ नंबर से छंटे अभ्यर्थियों का पुलिस लाइन में ली गई शारीरिक परीक्षा, दौड़ में महज छह हुए पास
वर्ष 2004 में हुई दारोगा बहाली में दो व चार नंबर से हुए थे बाहर, हाइकोर्ट में किया था केस
हाइकोर्ट ने अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला सुना शारीरिक परीक्षा लेने का दिया था आदेश
बेतिया पुलिस लाइन में पहले दिन बेतिया, बगहा व मोतिहारी के करीब 150 अभ्यर्थियों की ली गई शारीरिक परीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >