सर्विलांस के जरिए लोकेशन ढूंढ रही पुलिस

बेतिया : शहर के दो व्यवसायियों समेत तीन से 16 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस की जांच सर्विलांस पर आ थमी है़ तीनों नंबरों को पुलिस ने सर्विलांस पर लगा रखा है. लोकेशन ढूंढा जा रहा है़ टेलीकाम कंपनियों से संपर्क कर इन नंबरों के मालिक की पहचान की जा रही है़ […]

बेतिया : शहर के दो व्यवसायियों समेत तीन से 16 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस की जांच सर्विलांस पर आ थमी है़ तीनों नंबरों को पुलिस ने सर्विलांस पर लगा रखा है. लोकेशन ढूंढा जा रहा है़ टेलीकाम कंपनियों से संपर्क कर इन नंबरों के मालिक की पहचान की जा रही है़ सेलफोन के आईएमइआई, आईपी एड्रेस आदि की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक एक भी सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सकी है़ मामले की जांच में जुटी टाउन थाना की पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह सिमकार्ड जारी कहा से हुए है़ं इन सिम कार्ड से कहां-कहां और कब-कब बातें हुई है़ं
इतना तो पुलिस को पता चल गया है कि जिसने भी इन नंबरों से रंगदारी मांगी है, जरूर फरजी आइडी के सिमकार्ड का प्रयोग किया होगा़ लिहाजा पुलिस की जांच उलझनी तय है़ इधर, रंगदारी मांगे जाने से व्यवसायियों के परिवार दहशत में है़ कृश्चर क्वार्टर राजलक्ष्मी वस्त्रालय के मालिक राजकुमार से एक लाख, पुरानी गुदरी गैस लाल चौक के
नवीन कुमार से 10 लाख व अस्प्ताल रोड निवासी मशाला व्यवसायी सैफ अहमद से पांच लाख रंगदारी मांगी है. तीनों हीं मामलों में रंगदार ने अपहरण, हत्या व बम विस्फोट जैसे वारदातों को अंजाम देने की धमकी दी है. नगर थानाध्यक्ष का कहना है कि तीनों मामलों की जांच की जा रही है. जल्द खुलासा कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >