प्रेमी युगल की कराई शादी

गौनाहा : नौ दिनों के इस वैवाहिक लगन में संभवत: मानसून की पहली वेडिंग मटियरिया थाने में हुई़ प्यार कर रहे दो दिलों को यहां परिणय सूत्र में बांधा गया़ थाने में मिठाईयां बंटी़ खुशियां मनाई गई़ थानाध्यक्ष की एक पहल ने दो दिलों को ही नहीं मिलाया, बल्कि दो परिवारों के बीच की दुरियों […]

गौनाहा : नौ दिनों के इस वैवाहिक लगन में संभवत: मानसून की पहली वेडिंग मटियरिया थाने में हुई़ प्यार कर रहे दो दिलों को यहां परिणय सूत्र में बांधा गया़ थाने में मिठाईयां बंटी़ खुशियां मनाई गई़ थानाध्यक्ष की एक पहल ने दो दिलों को ही नहीं मिलाया, बल्कि दो परिवारों के बीच की दुरियों को खत्म करते हुए उन्हें रिश्तेदारी की डोर में बांध दी़ गांव के ही संतोष कुमार अपने ही गांव की श्रीमती से प्यार करता है़

कॉलेज लाइफ से शुरू हुए इस प्यार को दोनों ने आज तक संभाल के रखा़ इसी बीच संतोष की फौज की नौकरी मिल गयी और वह असाम चला गया़ इधर, दोनों मोबाइल से वह दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे. हालांकि संतोष के माता-पिता इसका विरोध करते थे़ यह देख लड़की के परिजनों ने उसकी सगाई कहीं और करना चाहते थे़

यह जानकारी मिलते ही वह संतोषर से बात कर उसके घर चली गयी़ लेकिन लड़के के घर वालों ने उसे अपने यहां रहने नहीं दिया और यहां सिलसिला चार साल तक चलते रहा़ अब बात थाने पर पहुंच तो नये थानाध्यक्ष ने पहल कर दो दिलों को मिला दिया़ थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि दोनों परिवारों की आपसी रजामंदी से शादी करा दिया गया है़ मौके पर लड़का-लड़की का माता-पिता व पंचायत के मुखिया जीतेंद्र चौधरी तथा सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधियों के सहयोग से यह शादी संपन्न कराया गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >