बेतिया : शहर के तीन व्यवसायियों से 16 लाख की रंगदारी की मांग की गयी है. इससे व्यवसायियों में दहशत फैल गयी है. राजलक्षमी वस्त्रलय के मालिक राजकुमार गुप्ता, मसाला व्यवसायी सफी अहमद व व्यवसायी नदीम से रंगदारी की मांग की गयी है. तीनों से रात में फोन करके रंगदारी मांगी गयी. रकम नहीं देने पर अपहरण, हत्या व बम विस्फोट जैसे वारदात को अंजाम देने की धमकी दी गयी. जिन व्यवसायियों से रंगदारी मांगी गयी है, उनमें राजद के जिला प्रवक्ता के भाई भी शामिल है. पुलिस तीनों मामलों की जांच में जुट गयी है.
तीन व्यवसायियों से मांगी 16 लाख की रंगदारी
बेतिया : शहर के तीन व्यवसायियों से 16 लाख की रंगदारी की मांग की गयी है. इससे व्यवसायियों में दहशत फैल गयी है. राजलक्षमी वस्त्रलय के मालिक राजकुमार गुप्ता, मसाला व्यवसायी सफी अहमद व व्यवसायी नदीम से रंगदारी की मांग की गयी है. तीनों से रात में फोन करके रंगदारी मांगी गयी. रकम नहीं देने […]

कपड़ा व्यवसायी से मांगे एक लाख
जानकारी के अनुसार कृश्चन क्वार्टर स्थित राजलक्ष्मी वस्त्रलय के मालिक राजकुमार गुप्ता के फोन पर रात में करीब 11 बजे कॉल आया. 7033949232 नंबर से फोन करने वाले शख्स ने राजकुमार से एक लाख की रंगदारी की मांगी. फोन करनेवाले ने रंगदारी की रकम शहर के इमली चौक पर पहुंचाने को कहा.
तीन व्यवसायियों से…
रुपये नहीं देने पर व्यवसायी के पुत्र का अपहरण व हत्या की धमकी दी.
पहले मांगे पांच, फिर कहा दस लाख दो
शहर के पुरानी गुदरी के गैसलाल चौक के व्यवसायी नदीम से पांच लाख की रंगदारी की मांग की गयी. उनके फोन पर दो जुलाई की रात में 8084155946 नंबर से कॉल आया था. अपराधी ने पहले पांच लाख रु पये बतौर रंगदारी की मांग की. इन्हें भी रुपये नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी है. इसके बाद तीन जुलाई की शाम को फिर से फोन आया और रंगदारी की रकम पांच लाख से बढ़ाकर दस लाख कर दी गयी. नहीं देने पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गयी.
राजद जिला प्रवक्ता के भाई से मांगे पांच लाख
शहर के मीना बाजार अस्पताल रोड के मसाला व्यवसायी सफी अहमद से पांच लाख की रंगदारी मांगी गयी है. इनके पास भी रात के समय ही कॉल आया. 8083099902 नंबर से फोन करने वाले ने पांच लाख रु पये मांगे. रुपये नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी. सफी अहमद राजद के जिला प्रवक्ता पौली अहमद के भाई हैं.
फोन पर दी धमकी
रुपये नहीं देने पर विस्फोट व जान से मारने की धमकी
धमकी मिलने के बाद से व्यवसायी दहशत में
अलग नंबरों व अलग दिन
किया गया फोन
पुलिस ने शुरू की तीनों मामलों की जांच