योगापट्टी बीडीओ से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी

बेतिया : योगापट्टी प्रखंड के बीडीओ रामानुज कौशिक के सरकारी मोबाइल फोन कर अपराधियों ने 50 लाख की रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर हत्या कर देने की धमकी दी है. बीडीओ से रंगदारी मांगने की घटना के बाद जिले में सनसनी फैल गयी है. बीडीओ ने मामले की जानकारी डीएम लोकेश कुमार सिंह […]

बेतिया : योगापट्टी प्रखंड के बीडीओ रामानुज कौशिक के सरकारी मोबाइल फोन कर अपराधियों ने 50 लाख की रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर हत्या कर देने की धमकी दी है. बीडीओ से रंगदारी मांगने की घटना के बाद जिले में सनसनी फैल गयी है. बीडीओ ने मामले की जानकारी डीएम लोकेश कुमार सिंह व एएसपी अभियान राजेश कुमार को दी है. मामले में मोतिहारी के न्यू अगरवा निवासी बीडीओ रामानुज कौशिक ने योगापट्टी थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर

योगापट्टी बीडीओ से
ली गयी है. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.
बीडीओ रामानुज कौशिक ने बताया है कि उनके सरकारी सेल फोन पर 24 जून को मोबाइल नंबर 9661403571 से फोन आया. फोन पर अज्ञात अपराधी ने 50 लाख की रंगदारी मांगी. रंगदारी की राशि 10 दिनों के अंदर मोतिहारी के चंडी स्थान के पास पहुंचाने की बात कही गयी. रंगदारी की राशि नहीं देने पर हत्या कर देने की धमकी दी गयी. फोन से रंगदारी मांगने की सूचना बीडीओ ने सबसे पहले डीएम लोकेश कुमार सिंह को आवेदन देकर दी. उसके बाद सूचना एएसपी अभियान राजेश कुमार को दी गयी. श्री कुमार ने बताया कि रंगदारी मांगने में प्रयुक्त सेलफोन को सर्विलांस पर रखा गया है. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा. उधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >