पड़ोसियों ने चाकू से गोदा

राजड्योढ़ी से घर जाने के दौरान इमामबड़ा के समीप हुई घटना बेतिया : शहर के राजड्योढ़ी से जरूरी काम निपटा कर घर लौट रहे कालीबाग इमामबड़ा निवासी मोहम्मद मुमताज को पड़ोसियों ने चाकू से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पॉकेट से रुपये व गले से सोना का चेन छिन कर फरार हो […]

राजड्योढ़ी से घर जाने के दौरान इमामबड़ा के समीप हुई घटना

बेतिया : शहर के राजड्योढ़ी से जरूरी काम निपटा कर घर लौट रहे कालीबाग इमामबड़ा निवासी मोहम्मद मुमताज को पड़ोसियों ने चाकू से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पॉकेट से रुपये व गले से सोना का चेन छिन कर फरार हो गये. मुमताज को सीना व हाथ में चाकू गोदा गया है.
घायल मुमताज को परिजनों ने इलाज के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया है. इलाज कर रहे डॉक्टरों की मानें तो मुमताज की हालत खतरे से बहार बतायी गयी है. मुमताज ने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि सोमवार को वह जरूरी काम के लिए राजड्योढ़ी आया हुआ था. काम निपटा कर घर लौट रहा था
तभी इमामबाड़ा के समीप पूर्व से घात लगाये पड़ोसी बब्लू मियां, कौसर मियां, प्यारे मियां, कामिल मियां सहित आधा दर्जन लोगों ने घर लिया व गाली-गलौज करने लगे. जब मुमताज ने गाली-गलौज करने से मना किया तो आरोपियों ने चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया व पॉकेट से रुपये एवं गले से सोने का चेन छीनकर फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >