व्यवसायी से मांगी 10 लाख की रंगदारी

दुस्साहस. शहर में रंगदारी का एक और मामला सामने आया बेतिया : शहर के लाल बाजार के कपड़ा व्यवसायी गिरधारी लाल रूंगटा से अपराधियों ने 10 लाख की रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है. रंगदारी व्यवसायी के सेलफोन पर कॉल कर मांगी गयी है. इस बारे […]

दुस्साहस. शहर में रंगदारी का एक और मामला सामने आया

बेतिया : शहर के लाल बाजार के कपड़ा व्यवसायी गिरधारी लाल रूंगटा से अपराधियों ने 10 लाख की रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है. रंगदारी व्यवसायी के सेलफोन पर कॉल कर मांगी गयी है.
इस बारे में कमलनाथ नगर निवासी व्यवसायी गिरधारी लाल रूंगटा ने नगर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. रंगदारी मांगे गये मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लेकर जांच शुरू कर दी गयी है.
व्यवसायी गिरधारी लाल रूंगटा ने बताया है कि उनका लाल बाजार में कपड़ा का दुकान है. वे अपने दुकान पर बैठे थे, तभी उनके सेल फोन पर 9507893871 नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने धमकी देते हुए 10 लाख की रंगदारी मांगी. रंगदारी नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी दी. घटना के बाद से व्यवसायी का पूरा परिवार दहशत में जी रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >