बिहार : बेतिया में वकील के नौकर की गोली मारकर हत्या

बेतिया : बिहार के बेतिया में अपराधियों ने सोमवार की रात एक वकील के नौकर की गोली मार हत्या कर दी. मंगलवार सुबह उसके शव के पास से गोली का टुकड़ा और आइएम रॉयल ग्रुप का धमकी भरा पर्चा भी बरामद किया गया. हत्या के कारणों का अबतक खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस मामले […]

बेतिया : बिहार के बेतिया में अपराधियों ने सोमवार की रात एक वकील के नौकर की गोली मार हत्या कर दी. मंगलवार सुबह उसके शव के पास से गोली का टुकड़ा और आइएम रॉयल ग्रुप का धमकी भरा पर्चा भी बरामद किया गया. हत्या के कारणों का अबतक खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

बताया जा रहा है कि इलाके में दहशत फैलाने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वकील के घर पर बरामदे में उनका नौकर सोमवार की रात सोया हुआ था. इसी बीच अपराधी वहां पहुंचे और उसके सिर में गोली मार दी. गोली लगने से मौके पर ही नौकर की मौत हो गयी.

वारदात को अंजाम देने के साथ ही अपराधी वहां धमकी भरा पर्चा छोड़कर फरार हो गये. नौकर को मरा हुआ देख लोगों ने आज सुबह पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया है. हत्याकांड को लेकर पूरे जिले में छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >