बिल सुधार को शिविर कल से

बेतिया : जिले के बिजली उपभोक्ताओं के बिल में गड़बड़ी की समस्याओं को देखते हुए बिजली विभाग ने एक दिवसीय शिविर लगा कर बिजली बील में सुधार करने का निर्णय लिया है़ इस संदर्भ में विद्युत कार्यपालक अभियंता कुमार प्रशांत ने बताया कि दिनांक 15 जून बुधवार को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बेतिया, बगहा, रामनगर […]

बेतिया : जिले के बिजली उपभोक्ताओं के बिल में गड़बड़ी की समस्याओं को देखते हुए बिजली विभाग ने एक दिवसीय शिविर लगा कर बिजली बील में सुधार करने का निर्णय लिया है़

इस संदर्भ में विद्युत कार्यपालक अभियंता कुमार प्रशांत ने बताया कि दिनांक 15 जून बुधवार को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बेतिया, बगहा, रामनगर तथा 16 जून गुरुवार को पावर हाउस नरकटियागंज के प्रांगण में शिविर का आयोजन किया जायेगा़ श्री कुमार प्रशांत ने यह भी बताया कि उपभोक्ता के बिजली बिल को शिविर के माध्यम से हाथों-हाथ दुरूस्त किया जायेगा़ अधिक गड़बड़ी वाले बिल को एक निश्चित समय सीमा के अंदर निष्पादन कर दिया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >